सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज (स्कूल), फ्रेंड्स कॉलोनी में लीडरशिप इन्वेस्टिचर समारोह आयोजित

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंटर कॉलेज (स्कूल), फ्रेंड्स कॉलोनी में शैक्षणिक सत्र 2026–27 के लिए लीडरशिप इन्वेस्टिचर समारोह का भव्य आयोजन किया गया। इस अवसर पर नव-निर्वाचित छात्र परिषद को औपचारिक रूप से नेतृत्व की जिम्मेदारियाँ सौंपी गईं। समारोह का आयोजन विद्यालय परिसर में प्रिंसिपल मंगिंदर सिंह, हाउस इंचार्ज, अध्यापकगण एवं विद्यार्थियों की गरिमामयी उपस्थिति में किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रिंसिपल के स्वागत संबोधन से हुआ। उन्होंने विद्यार्थियों को नेतृत्व, जिम्मेदारी, अनुशासन और टीमवर्क के महत्व से अवगत कराया तथा कहा कि एक सच्चा नेता अपने कार्यों और व्यवहार से दूसरों के लिए प्रेरणा बनता है।

उन्होंने नव-नियुक्त छात्र नेताओं को ईमानदारी, समर्पण एवं जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्व निभाने तथा अपने साथियों के लिए आदर्श बनने के लिए प्रेरित किया। समारोह के दौरान अनंत हाउस, अंबर हाउस, अन्नल हाउस तथा अवनी हाउस के नव-नियुक्त हाउस कैप्टन, वाइस कैप्टन, प्रीफेक्ट एवं ऑन-ड्यूटी लीडर्स को बैज एवं सैश पहनाकर सम्मानित किया गया। यह सम्मान विद्यार्थियों के प्रति विद्यालय के विश्वास और अपेक्षाओं का प्रतीक रहा। इस अवसर पर ग्रुप चेयरपर्सन श्रीमती संगीता चोपड़ा ने सभी चयनित छात्र-छात्राओं को बधाई दी और उन्हें निरंतर मेहनत, अनुशासन एवं उत्कृष्ट प्रदर्शन के साथ अपने नेतृत्व का सफलतापूर्वक निर्वहन करने के लिए प्रेरित किया।

About newsadmin

Check Also

29 निर्दोष हेडमास्टरों को कब मिलेगा न्याय?

सरकार की चुप्पी अब असहनीय होती जा रही है! वर्षों से सरकारी स्कूलों में सेवा …