बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन की छात्रा ने बीबीए में गुरु नानक देव विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर विमेन, अमृतसर ने अपनी गौरवशाली शैक्षणिक उपलब्धियों की श्रृंखला में एक और उपलब्धि जोड़ते हुए बीबीए सेमेस्टर-VI की छात्रा वेदिता कपूर ने 7.98 सीजीपीए के शानदार प्रदर्शन के साथ विश्वविद्यालय में तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने इस शानदार उपलब्धि पर छात्रा को सम्मानित करते हुए उसकी मेहनत, समर्पण एवं दृढ़ता की सराहना की। उन्होंने संस्थान का गौरव बढ़ाने के लिए पी.जी. वाणिज्य एवं व्यवसाय प्रशासन विभाग के शिक्षकों के ईमानदार प्रयासों की भी प्रशंसा की।

About newsadmin

Check Also

मेयर वर्ल्ड स्कूल की राज्य स्तरीय सॉफ्ट टेनिस प्रतियोगिता में शानदार जीत

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल, जालंधर के खिलाड़ियों ने 28 सितंबर से 1 अक्टूबर, …