दर्शन अकादमी में प्राथमिक वर्ग के लिए कविता वाचन प्रतियोगिता

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में प्राथमिक कक्षा (कक्षा 1 से 5) के नन्हे-मुन्ने विद्यार्थियों के लिए एक भव्य कविता वाचन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बच्चों में अभिव्यक्ति क्षमता, आत्मविश्वास और हिंदी भाषा के प्रति रुचि को बढ़ावा देना था। प्रतियोगिता में कक्षा पहली से पाँचवीं तक के विद्यार्थियों ने बड़े उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। बच्चों ने सुंदर व आकर्षक प्रॉप्स (सहायक सामग्री) के साथ मंच पर अपनी प्रस्तुति दी, जिससे उनकी कविताएँ जीवंत हो उठीं।

किसी बच्चे ने पर्यावरण, किसी ने देशभक्ति तो किसी ने प्रकृति व माँ पर आधारित कविताओं का सुंदर ढंग से वाचन किया। बच्चों के हाव- भाव और आत्मविश्वास ने उपस्थित दर्शकों व अध्यापकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने सभी प्रतिभागियों के प्रयास की भूरी-भूरी प्रशंसा की। उन्होंने बच्चों को संबोधित करते हुए कहा कि ऐसे आयोजनों से बच्चों का सर्वांगीण विकास होता है और उनका झिझक व डर दूर होता है। प्रधानाचार्य जी ने सभी विद्यार्थियों को बधाई दी तथा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।

Check Also

एचएमवी में स्नातकोत्तर विभागों की नवप्रवेशी छात्राओं के लिए हवन यज्ञ एवं ओरिएंटेशन समारोह का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर के स्नातकोत्तर विभागों द्वारा नव शैक्षणिक सत्र के …