क्लब की तरक्की और बेहतर प्रशासन की सोच के साथ प्रो. विपिन झांझी मजबूत दावेदार

जालंधर/अरोड़ा : जिमखाना क्लब के एग्जीक्यूटिव पद के लिए चुनावी मैदान में उतरे प्रो. विपिन झांझी अपनी प्रभावशाली कार्यशैली, बेहतरीन संवाद क्षमता और क्लब सदस्यों के साथ मजबूत तालमेल के चलते लगातार चर्चा में बने हुए हैं। क्लब की गतिविधियों को करीब से समझने वाले प्रो. झांझी को एक ऐसे उम्मीदवार के रूप में देखा जा रहा है, जो क्लब के प्रशासन को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने की क्षमता रखते हैं।

प्रो. विपिन झांझी की पहचान केवल एक शिक्षाविद् के रूप में ही नहीं, बल्कि एक कुशल प्रशासक और प्रभावशाली वक्ता के तौर पर भी है। विभिन्न सामाजिक एवं संस्थागत गतिविधियों में सक्रिय भागीदारी के चलते उन्होंने लोगों के बीच अपनी अलग पहचान बनाई है। उनकी बात रखने का सधा हुआ अंदाज और हर विषय को गंभीरता से समझने की क्षमता उन्हें अन्य उम्मीदवारों से अलग बनाती है।

क्लब सदस्यों का कहना है कि प्रो. झांझी क्लब की कार्यप्रणाली, सदस्यों की जरूरतों और विभिन्न प्रोजेक्ट्स से अच्छी तरह परिचित हैं। यही अनुभव उन्हें एग्जीक्यूटिव पद के लिए एक मजबूत विकल्प बनाता है। उनका मानना है कि क्लब को केवल सुविधाओं के विस्तार तक सीमित न रखते हुए सदस्यों की सक्रिय भागीदारी, बेहतर प्रबंधन, पारदर्शी व्यवस्था और नई गतिविधियों पर भी विशेष ध्यान दिया जाना चाहिए।

प्रो. झांझी का विजन क्लब को ऐसा प्लेटफॉर्म बनाने का है, जहां सभी आयु वर्ग के सदस्यों को बेहतर सुविधाओं के साथ-साथ मनोरंजन, खेल, सामाजिक एवं सांस्कृतिक गतिविधियों के अधिक अवसर मिलें। वे क्लब के सदस्यों और प्रबंधन के बीच संवाद को और मजबूत बनाने के पक्षधर हैं, ताकि सदस्यों के सुझावों और समस्याओं को प्रभावी ढंग से सामने लाया जा सके।

उनके समर्थकों का कहना है कि अनुभव, प्रशासनिक समझ, प्रभावशाली व्यक्तित्व और सकारात्मक सोच प्रो. विपिन झांझी की सबसे बड़ी ताकत हैं। यही वजह है कि चुनावी माहौल में उन्हें एग्जीक्यूटिव पद के लिए एक गंभीर और मजबूत दावेदार के रूप में देखा जा रहा है। समर्थकों को विश्वास है कि उनकी सक्रिय भागीदारी क्लब को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकती है।

Check Also

सिर्फ पद नहीं, जिम्मेदारी निभाने का संकल्प लेकर मैदान में मोहिंदर सिंह

एचीवर्स ग्रुप के एग्जीक्यूटिव मेंबर उम्मीदवार का विजन—सदस्यों की आवाज बनेगी क्लब के फैसलों का …