Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के बीए छठे के समैस्टर की कृतज्ञा गाबा ने यूनिवर्सिटी में प्राप्त किया द्वितीय स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के विद्यार्थी प्रत्येक क्षेत्र में अपनी प्रतिभा का शंखनाद करते हुए अपना वर्चस्व स्थापित करते रहते हैं। इसी श्रृंखला में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर द्वारा आयोजित फाइनल परीक्षाओं में बीए छठे समैस्टर की कृतज्ञा गाबा ने 8.45 CGPA के साथ श्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए यूनिवर्सिटी में द्वितीय, मीनाक्षी सेली ने 8.2 CGPA के साथ सोलहवां, सुखनजोत सिंह ने 7.94 CGPA के साथ 22वां तथा अवनि ने 7.67 CGPA के साथ 46वां स्थान हासिल करके कॉलेज को गौरवान्वित किया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने बताया कि बदलते वक्त की जरूरत के साथ विद्यार्थियों को आर्थिक रूप से निर्भर बनाने के लिए इन तीन वर्षों में हमने विद्यार्थियों को कॉलेज का वह मंच प्रदान किया है ताकि विद्यार्थी आत्मविश्वास के साथ स्नातक की डिग्री प्राप्त करने के बाद कोई नया स्टार्टअप शुरू करके आत्मनिर्भर बन सके। डॉ नीरजा ढींगरा ने श्रेष्ठ स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को बधाई देते हुए कहां कि अभी तो शुरुआत है वे आने वाले समय में अपने प्रतिभा के बल पर इसी तरह जीवन में सफलता हासिल करके आगे बढ़े और अपनी उपलब्धियों को बरकरार रखें। विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करने के लिए उन्होंने बीए कक्षाओं के सभी टीचर्स के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि वो इसी तरह भविष्य में विद्यार्थियों का मार्गदर्शन करते रहे ताकि वे कामयाबी की बुलंदियों को चूम सके।

About newsadmin

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के 17वें इंटर स्कूल TECH FEST में पंजाब के विभिन्न स्कूलों के 500 से अधिक विद्यार्थियों ने की प्रतिभागिता

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कंप्यूटर साइंस …