जालंधर (अरोड़ा) :- लायंस क्लब जालंधर द्वारा प्रधान अश्वनी मल्होत्रा की अध्यक्षता में एक श्रद्धांजलि समारोह का आयोजन किया गया।इस अवसर पर क्लब के सदस्यों ने शहीद ऊधम सिंह जी को पुष्प-मालाएं अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी और उनके बलिदान को याद किया। इस मौके पर क्लब के सचिव अरुण वशिष्ट, पी.आर.ओ.सरवन अग्रवाल, मीडिया प्रभारी जगन नाथ सैनी, ए.के. बहल, सेवा सिंह, बलकार सिंह सैनी, राकेश खिल्लन, जगदीप सिंह संगर, हरदीप सिंह, जोरावर जाखू, संदीप सिंह व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए प्रधान अश्वनी मल्होत्रा ने कहा कि शहीद ऊधम सिंह जी का जीवन देशभक्ति और अदम्य साहस का प्रतीक है। उन्होंने जलियांवाला बाग हत्याकांड का बदला लेकर भारत के स्वाभिमान को जीवित रखा। युवाओं को उनके जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए। क्लब सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने सभी सदस्यगण का धन्यवाद किया। इस अवसर पर लायंस क्लब के सभी सदस्यों ने देश सेवा और समाज सेवा का संकल्प लिया।
Jiwanjot Savera