जालंधर (अरोड़ा) :- मानवता और गौसेवा को समर्पित लायंस क्लब जालंधर ने आज गुरपुर्णिमा के अवसर पर प्रधान अश्विनी मल्होत्रा की अगुवाई मे PFA गौशाला, पुलिस लाइन में एक सेवा प्रोजेक्ट आयोजित किया। इस दौरान क्लब के सदस्यों ने गौशाला में चारा और गुड़ डाला और मल्होत्रा साहब ने बीमार पशुओं के इलाज के लिए आर्थिक अंशदान भी दिया। इस अवसर पर सैक्ट्री अरुण वशिष्ट, ट्रेजियर सुरेंद्र सिंह, पीआरओ सरवन अग्रवाल, मीडिया ईंचार्ज जगन नाथ सैनी, सीनियर लांयन सदस्य एम ऐल गुप्ता, ऐ के बहल, सेवा सिंह, विपुल शर्मा, नरेंद्र अग्रवाल, अरमान वढेरा व अन्य सदस्य उपस्थित रहे। मल्होत्रा साहब ने कहा कि “बेसहारा और बीमार पशु पक्षियों की सेवा करना हमारा कर्तव्य है। PFA गौशाला पुलिस लाइन में गायों की देखभाल के साथ साथ बिमार पशु पक्षियों का ईलाज भी होता है। ऐसे पुण्य कार्य में सहयोग करके हमें आत्मिक शांति मिलती है।” मानवता और गौ सेवा के प्रोजेक्ट लगातार जारी रहेंगे। सैक्ट्री अरुण वशिष्ट ने सभी शामिल होने वाले सदस्यगण का धन्यवाद किया। प्रबंधन ने लायंस क्लब जालंधर का धन्यवाद करते हुए बताया कि समाजसेवी संस्थाओं के सहयोग से ही गौशाला में पशुओं का समय पर इलाज और देखभाल संभव हो पाता है।
Jiwanjot Savera