बी बी के डी ए वी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स में पुस्तक-पठन सत्र का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, अमृतसर द्वारा छात्राओं में पठन संस्कृति को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से पुस्तक-पठन सत्र का आयोजन किया गया। इस अवसर पर प्रसिद्ध पंजाबी लेखिका डॉ. अरविन्दर कौर धालीवाल मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। अपने संबोधन में डॉ. अरविंदर कौर धालीवाल ने अपनी प्रथम तथा अंतरराष्ट्रीय पुरस्कार प्राप्त पुस्तक “झाँजरा वाले पैर” में से मोरां वाली चादर कहानी का पाठ किया तथा कहानी से जुड़ी अपनी भावनाएँ और विचार छात्राओं के साथ साँझा किए। कहानी का विषय एक ऐसी महिला के भावनात्मक संघर्षों पर आधारित था, जो परिस्थितियों से समझौता और अपनी भावनाओं को दबाते हुए अंततः घरेलू हिंसा का शिकार बन जाती है। पठन सत्र के उपरांत विद्यार्थियों ने लेखिका के साथ संवाद किया तथा लेखक की जिम्मेदारियों और एक लेखक होने के अनुभव से संबंधित प्रश्न पूछे। विद्यार्थियों को अधिक पुस्तकें पढ़ने के लिए प्रेरित करते हुए उन्होंने कई प्रसिद्ध लेखकों का उल्लेख किया और कहा कि एक लेखक बनने की मूल आधारशिला जिज्ञासा और स्वयं से प्रश्न करने की प्रवृत्ति होती है। कॉलेज की प्राचार्या प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने इस सफल आयोजन के लिए आयोजकों को बधाई दी तथा कहा कि कॉलेज छात्राओं में पठन की आदत विकसित करने के लिए ऐसे अवसर निरंतर उपलब्ध कराता रहेगा। अर्थशास्त्र विभागाध्यक्ष श्रीमती पूनम कोहली ने पढ़ी गई कहानी पर अपने विचार साँझा किए तथा छात्राओं को लेखक होने की वास्तविक जिम्मेदारियों से अवगत कराया। पुस्तकालयाध्यक्ष डॉ स्वाति दत्ता ने मंच संचालन किया तथा मुख्य अतिथि का धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर डॉ. अनीता नरेंद्र, डॉ. प्रियंका बस्सी एवं डॉ. सीमा जेतली सहित अन्य प्राध्यापकगण और छात्राएँ भी उपस्थित रहीं।

Check Also

एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास

जालंधर (अरोड़ा) :- राष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट शैक्षणिक उपलब्धियों, NAAC A++ मान्यता, शीर्ष राष्ट्रीय रैंकिंग, …