दर्शन अकादमी में इंटर-हाउस मैथ्स क्विज़ का आयोजन: छात्रों ने दिखाया गणितीय कौशल

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में छात्रों के गणना कौशल और तार्किक क्षमता को परखने के लिए एक अंतर्सदन मैथ्स क्विज़ (गणित प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता) का शानदार आयोजन किया गया। इस प्रतियोगिता में कक्षा पहली से आठवीं तक के छात्रों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। प्रतियोगिता को निष्पक्ष और सुचारू रूप से चलाने के लिए छात्रों को तीन श्रेणियों में विभाजित किया गया था: पहली से दूसरी, तीसरी से पांचवीं और छठी से आठवीं। क्विज़ के दौरान पूछे गए तार्किक सोच और गणित के कठिन सवालों का सभी प्रतिभागियों ने बेहद बुद्धिमानी, सटीकता और आत्मविश्वास के साथ जवाब दिया। चारों हाउसों के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिली।

प्रतियोगिता की तीनों श्रेणियां (पहली -दूसरी कक्षा) , (तीसरी से पांचवी कक्षा ) तथा ( छठी से आठवीं) में ग्रीन हाउस ने अपने शानदार प्रदर्शन की बदौलत पहला स्थान हासिल किया, जबकि येलो हाउस दूसरे तथा ब्लू हाउस तीसरे स्थान पर रहा। सभी हाउसों के कड़े परिश्रम, अनुशासन और बेहतरीन प्रदर्शन की वहां उपस्थित सभी शिक्षकों और दर्शकों द्वारा खूब सराहना की गई। विद्यालय प्रशासन ने विजेताओं को बधाई दी और सभी छात्रों को भविष्य में भी ऐसी प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

बी बी के डी ए वी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स में पुस्तक-पठन सत्र का आयोजन

अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेजिएट सीनियर सेकेंडरी स्कूल फॉर गर्ल्स, …