जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में पंजाब स्कूल गेम्स (2026-27) के अंतर्गत जोनल स्तरीय बास्केटबॉल और फुटबॉल प्रतियोगिताओं (अंडर-14 एवं अंडर-17) का भव्य आयोजन गुरुवार को अत्यंत उत्साह और खेल भावना के साथ किया गया। विद्यालय प्रधानाचार्य दिनेश सिंह जी ने खेल शुरू होने से पहले सभी खिलाड़ियों से मुलाकात की और उन्हें शुभकामनाएं दीं।इस खेल महोत्सव में क्षेत्र के विभिन्न प्रतिष्ठित स्कूलों के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। बास्केटबॉल प्रतियोगिता में कुल 5 टीमों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया, जबकि फुटबॉल प्रतियोगिता में 7 टीमों के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला।

दिन भर चले रोमांचक मुकाबलों के बाद प्रतियोगिता के अंतिम परिणाम के अंतर्गत इंटर स्कूल बास्केटबॉल जोनल प्रतियोगिता (अंडर-14 / 17) में प्रथम स्थान पर स्वामी संत दास पब्लिक स्कूल,द्वितीय स्थान पर ए.पी.जे स्कूल तथा तृतीय स्थान पर दर्शन अकादमी रहा। अंतर-स्कूल फुटबॉल प्रतियोगिता (अंडर-14 / 17) में प्रथम स्थान पर एपीजे स्कूल (APJ),द्वितीय स्थान पर दर्शन अकादमी एवं तृतीय स्थान सेंट मैरी स्कूल को मिला। दोनों खेलों में प्रथम और द्वितीय स्थान पर रहने वाली टीम को जिला स्तर पर होने वाले मुकाबलों के लिए चुना गया। समापन समारोह के अवसर पर विद्यालय प्रबंधन और प्रधानाचार्य ने सभी प्रतिभागी टीमों के उत्कृष्ट प्रदर्शन की सराहना करते हुए खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की और उन्हें खेल भावना बनाए रखने के लिए प्रेरित किया।
Jiwanjot Savera