Breaking News

एच.एम.वी की बी.वॉक. (मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग) सेमेस्टर-Ⅴ की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय (एचएमवी), जालंधर की बी.वॉक. (मेंटल हेल्थ एंड काउंसलिंग) सेमेस्टर-Ⅴ की छात्राओं ने विश्वविद्यालय परीक्षा में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर महाविद्यालय का नाम गौरवान्वित किया। सिमरन कौर ने 9.11 एसजीपीए प्राप्त कर उल्लेखनीय सफलता अर्जित की। मान्या ओबेरॉय, कमलजीत कौर, गुरनीत कौर, हरिमेधा तथा हरसिफ्त ने 8.67 एसजीपीए प्राप्त कर उत्कृष्ट प्रदर्शन किया, जबकि पल्लवी ने 8.56 एसजीपीए के साथ सराहनीय सफलता हासिल की। महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने सभी छात्राओं को उनकी शानदार उपलब्धि पर हार्दिक बधाई दी तथा उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की। उन्होंने विभागाध्यक्षा डॉ. आशमीन कौर एवं फैकल्टी सदस्यों सुश्री प्रिया तथा सुश्री नंदिता के समर्पित मार्गदर्शन और अथक प्रयासों की सराहना करते हुए इस सफलता का श्रेय छात्राओं की मेहनत एवं शिक्षकों के मार्गदर्शन को दिया।

Check Also

भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत सिविल हॉस्पिटल में फिर की गई भोजन सेवा

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद्, मुख्य शाखा, जालंधर ने सेवा पखवाड़ा के अंतर्गत “नर …