सेंट सोल्जर की छात्रा वैष्णवी ने ‘द स्मैशर्स’ बैडमिंटन टूर्नामेंट में किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस की छात्रा वैष्णवी ने द स्मैशर्स बैडमिंटन टूर्नामेंट में अपने उत्कृष्ट खेल कौशल, दृढ़ संकल्प और खेल भावना का शानदार प्रदर्शन करते हुए संस्थान का नाम रोशन किया। वैष्णवी ने अंडर-13 वर्ग में विजेता तथा अंडर-15 वर्ग में उपविजेता का स्थान प्राप्त कर पदक एवं प्रमाण-पत्र हासिल किए। उनकी यह उपलब्धि उनके समर्पण, निरंतर मेहनत और खेल के प्रति जुनून का प्रतीक है। इस शानदार सफलता पर सेंट सोल्जर ग्रुप की चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने वैष्णवी को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य एवं आगामी प्रतियोगिताओं के लिए शुभकामनाएँ दीं। सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस विद्यार्थियों को खेलों एवं सह-पाठ्यक्रम गतिविधियों में भाग लेने के लिए निरंतर प्रोत्साहित करता है, जिससे उनके सर्वांगीण व्यक्तित्व का विकास हो तथा वे राज्य, राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर सकें।

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन ने मनाया एंटी-रैगिंग सप्ताह

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन की एनएसएस इकाई ने एंटी-रैगिंग सप्ताह मनाया। …