भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा “सावन मनभावन एवं परिवार मिलन समारोह” का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा आयोजित “सावन मनभावन एवं परिवार मिलन समारोह” अत्यंत हर्षोल्लास, पारिवारिक सौहार्द एवं भारतीय सांस्कृतिक परंपराओं के वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में परिषद के सदस्यों एवं उनके परिवारों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया तथा पूरे आयोजन का भरपूर आनंद लिया।इस कार्यक्रम के प्रकल्प प्रमुख लोकेश बजाज थे। कार्यक्रम की अध्यक्षता शाखा अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने की। इस अवसर पर मुख्य अतिथि मितुल चोपड़ा तथा विशिष्ट अतिथि ध्रुव मित्तल उपस्थित रहे। कार्यक्रम के मार्गदर्शक मनोज हांडा ने अपने संबोधन में परिषद की कार्यकारिणी एवं सभी सदस्यों द्वारा किए गए उत्कृष्ट आयोजन की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे पारिवारिक आयोजन संगठन की एकता और आत्मीयता को और अधिक सुदृढ़ बनाते हैं। प्रांतीय अध्यक्ष विवेक शर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि भारत विकास परिषद द्वारा इस प्रकार के कार्यक्रम आयोजित करने का उद्देश्य केवल मनोरंजन नहीं, बल्कि परिषद परिवार के सभी सदस्यों एवं उनके पारिवारिक जनों के बीच आपसी मेल-मिलाप, आत्मीयता एवं संगठनात्मक जुड़ाव को बढ़ावा देना है, ताकि प्रत्येक परिवार परिषद की सेवा एवं संस्कार आधारित गतिविधियों में सक्रिय सहभागिता निभा सके। इस अवसर पर जिला समन्वयक राकेश बब्बर, जिला सह-समन्वयक डॉ. जोगिंदर अरोड़ा, एम.पी. सिंह, सतपाल अरोड़ा, अशोक सारंगल के साथ राष्ट्रीय स्वयंसेवक के जालंधर विभाग प्रचारक नवदीप जी की विशेष उपस्थिति रही। समारोह का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध गायक सुमित की संगीतमयी प्रस्तुति रही। उन्होंने भगवान शिव की भक्ति से ओत-प्रोत “भोले की बारात” सहित अनेक मनमोहक भजनों की प्रस्तुति देकर ऐसा समां बाँधा कि सभी सदस्य एवं उनके परिवार संगीत की धुनों पर झूम उठे। पूरे पंडाल में सावन की मस्ती, भक्ति और उल्लास का ऐसा वातावरण बना कि सभी ने उत्साहपूर्वक नृत्य किया और कार्यक्रम का भरपूर आनंद लिया।

यह दृश्य सभी उपस्थितजनों के लिए अविस्मरणीय बन गया।भजन प्रभात समाप्ति के बाद सभी सदस्यों के लिए स्वादिष्ट व्यंजनों में आलू-छोले भटूरे, मालपुआ खीर के साथ मौसमी फल जिसमें दशहरी आम, चोसा आम, कूपी आम के साथ जामुन का विशेष व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम के दौरान परिषद परिवार में शामिल हुए नए सदस्य राजविंदर कौर, संदीप मेहता, राजेश मेहता एवं सुरिंदर हांडा का परिषद परिवार में हार्दिक स्वागत किया गया तथा उन्हें सदस्यता ग्रहण करने पर सदस्यता स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर संपर्क गतिविधि प्रमुख डी.के. छाबड़ा ने वर्ष 2026-27 में अब तक परिषद द्वारा आयोजित विभिन्न सेवा, संस्कार एवं सामाजिक गतिविधियों को संजोकर तैयार की गई पी.आर.ओ. बुक का लोकार्पण एवं प्रस्तुतीकरण किया। परिषद के सभी सदस्यों ने इस सराहनीय प्रयास की खूब प्रशंसा की। कार्यक्रम में परिषद के वरिष्ठ सदस्य परीक्षित वधवा, यश महाजन, हर्षवर्धन शर्मा, राज सभरवाल, राज कुमार चौधरी, अशोक शर्मा, बृज मोहन मित्तल, जगन्नाथ सैनी, मनोहर लाल शर्मा, लोकेश बजाज, कृष्ण लाल, प्राणनाथ भल्ला, अशोक चोपड़ा व अनिल शर्मा के अलावा अन्य ब्रांच के पदाधिकारी चन्द्र मोहन , गुलशन जी, जसविंदर सिंह सहित अनेक गणमान्य सदस्य उपस्थित रहे। महिला सदस्यों की सहभागिता भी अत्यंत सराहनीय रही। इस अवसर पर महिला सहभागिता प्रमुख नीरजा खन्ना तथा सेवा प्रमुख प्रवीण मग्गू के साथ परिषद की वरिष्ठ महिला सदस्य रेणु मित्तल, कमलेश गर्ग, एकता अरोड़ा, मीनाक्षी भंडारी, प्रेमलता, ऊषा गुप्ता, वीना विज, गीता गुप्ता एवं हरप्रीत कौर की सक्रिय उपस्थिति ने कार्यक्रम की गरिमा में चार चाँद लगा दिए। कार्यक्रम के सफल आयोजन में सभी सदस्यों का विशेष सहयोग रहा। शाखा अध्यक्ष पवन कुमार गर्ग ने सभी अतिथियों एवं सदस्यों के सहयोग एवं सहभागिता के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। अंत में शाखा सचिव कंचन शर्मा ने सभी अतिथियों, सदस्यों एवं उनके परिवारों का धन्यवाद ज्ञापित करते हुए कहा कि भारत विकास परिषद सदैव सेवा, संस्कार, समर्पण एवं पारिवारिक मूल्यों को बढ़ावा देने वाले ऐसे कार्यक्रम आयोजित करती रहेगी।

Check Also

पिम्स अस्पताल जालंधर ने गैस्ट्रो एवं लिवर विभाग का विस्तार किया, कंसल्टेंट गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. ओंकार सिंह मठारू की नियुक्ति

जालंधर (मक्कड़) :- पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज (पिम्स), जालंधर ने अपनी गैस्ट्रो एवं लिवर …