
जालंधर/अरोड़ा – एसोसिएशन ऑफ़ एलायंस क्लब्स इंटरनेशनल के अंतर्गत आने वाले एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट के अध्यक्ष सोम दत्त टांगड़ी ने सेवा कार्यों को आगे बढ़ाते हुए महालक्ष्मी मंदिर ट्रस्ट अस्पताल में निःशुल्क दंत जांच शिविर का आयोजन किया। शिविर में डॉ. रिमिका गुप्ता की देखरेख में मरीजों के दांतों की जांच की गई तथा उन्हें आवश्यक उपचार एवं स्वास्थ्य संबंधी परामर्श प्रदान किया गया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि गवर्नर एली एन. के. महेन्द्रू तथा प्रोजेक्ट डायरेक्टर एली कुलविंदर फुल ने क्लब द्वारा किए जा रहे सेवा कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे स्वास्थ्य शिविर समाज के जरूरतमंद लोगों तक बेहतर चिकित्सा सुविधाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। उन्होंने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनकल्याणकारी कार्यक्रम आयोजित करने की आवश्यकता पर बल दिया।
क्लब अध्यक्ष सोम दत्त टांगड़ी ने बताया कि क्लब का उद्देश्य समाज सेवा के माध्यम से अधिक से अधिक लोगों तक स्वास्थ्य एवं जनकल्याण की सुविधाएं पहुंचाना है और आगे भी ऐसे सेवा कार्य निरंतर जारी रहेंगे।
इस अवसर पर क्लब के सचिव एली ओम प्रकाश लूथरा, ख़ज़ांची एली क़ीमती लाल, डिस्ट्रिक्ट चीफ एडवाइज़र जी. डी. कुंद्रा, विमल विज, रमेश वोहरा, सतीश कुमार,नरेन्द्र ग्रोवर,नवीन संगर, अजय गुप्ता सहित क्लब के अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान सभी ने सेवा कार्यों में अपना सहयोग दिया तथा शिविर को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
Jiwanjot Savera