एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा लगभग 500 ज़रूरतमंद लोगों को दोपहर का भोजन वितरित

जालंधर/अरोड़ा –
एलायंस क्लब जालंधर वेस्ट द्वारा आज समाज सेवा के अंतर्गत लगभग 500 ज़रूरतमंद लोगों को पौष्टिक एवं स्वादिष्ट दोपहर का भोजन करवाया गया। इस सेवा कार्य का उद्देश्य ज़रूरतमंद लोगों तक सम्मानपूर्वक भोजन उपलब्ध करवाना तथा समाज में सेवा और सहयोग की भावना को बढ़ावा देना रहा।

भोजन में दो सब्ज़ियाँ, दाल, चावल, चपातियाँ तथा खीर परोसी गई। सभी लाभार्थियों ने भोजन ग्रहण किया और क्लब के इस सेवा कार्य की सराहना की।

इस सेवा प्रकल्प का सफल संचालन प्रोजेक्ट डायरेक्टर विमल विज के नेतृत्व में किया गया। कार्यक्रम में क्लब के अध्यक्ष सोम दत्त टांगड़ी, सचिव ओम प्रकाश लूथरा, ख़ज़ांची क़ीमती लाल तथा पीआरओ दर्शन लाल ने सक्रिय भूमिका निभाई।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि गवर्नर एली एन. के. महेन्द्रू ने क्लब के सेवा कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि ऐसे मानवीय प्रयास समाज में सेवा, सहयोग और संवेदनशीलता की भावना को मजबूत करते हैं।

इस अवसर पर अजय गुप्ता, रमेश वोहरा, कुलविंदर फुल, जी. डी. कुंद्रा, नवीन संगर, अनु कपूर सहित अनेक गणमान्य सदस्य एवं समाजसेवी भी उपस्थित रहे और उन्होंने इस सेवा अभियान में अपना सहयोग प्रदान किया।

अंत में क्लब पदाधिकारियों ने भविष्य में भी इसी प्रकार के जनसेवा कार्य निरंतर आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया।

Check Also

जालंधर जिले के सभी स्कूलों और कॉलेजों में 17 अगस्त को छुट्टी का ऐलान

जालंधर (अरोडा) :- 80वें आज़ादी दिवस के मौके पर आज स्थानीय गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम …