जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय, जालंधर की होनहार एवं प्रतिभाशाली छात्रा पल्लवी ने हिमाचल प्रदेश में आयोजित ओपन स्टेट रेसलिंग टूर्नांमेंट में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए स्वर्ण पदक हासिल कर महाविद्यालय एवम अपने परिवार का नाम गौरवान्वित किया है। पल्लवी की यह उपलब्धि बहुत प्रशंसनीय हैं। कुश्ती प्रतियोगिता में विभिन्न राज्यों के खिलाडिय़ों ने भाग लिया, जिसमें पल्लवी ने अपने शानदार खेल कौशल, आत्मविश्वास, अनुशासन एवं अथक परिश्रम के बल पर प्रतिस्पर्धियों को कड़ी टक्कर देते हुए यह उपलब्धि अपने नाम की। उसकी सफलता ने यह सिद्ध कर दिया है कि दृढ़ निश्चय और निरंतर प्रेक्टिस के माध्यम से किसी भी लक्ष्य को प्राप्त किया जा सकता है। प्राचार्या डॉ. (श्रीमती) एकता खोसला ने पल्लवी को इस उल्लेखनीय सफलता पर हार्दिक बधाई देते हुए कहा कि एचएमवी सदैव छात्राओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रतिबद्ध रहा है। उन्होंने कहा कि खेल विद्यार्थियों में नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, अनुशासन और टीम भावना का विकास करते हैं। पल्लवी की यह उपलब्धि महाविद्यालय की खेल परंपरा को और अधिक सशक्त बनाने वाली है तथा अन्य छात्राओं को भी खेलों में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रेरित करेगी। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि पल्लवी भविष्य में राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी अपनी प्रतिभा को उजागर करेंगी। इस अवसर पर खेल विभाग की प्रध्यापिकाओं श्रीमती रमनदीप, सुश्री गुरिंदर एवं सुश्री प्रगति ने भी पल्लवी को बधाई देते हुए कहा कि उसकी सफलता उसके समर्पण, कड़ी मेहनत और नियमित प्रेक्टिस का परिणाम है। उन्होंने कहा कि पल्लवी ने जिस उत्साह और प्रतिबद्धता के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया, वह अन्य खिलाडिय़ों के लिए प्रेरणादायक है। महाविद्यालय के शिक्षकों एवं विद्यार्थियों ने भी पल्लवी की इस उपलब्धि पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उसे शुभकामनाएं दीं एवम आशा व्यक्त की कि वह भविष्य में भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेगी तथा देश और संस्थान का नाम रोशन करेगी।
Jiwanjot Savera