जालंधर (अरोड़ा) :- ए. पी.जे स्कूल महावीर मार्ग की प्री-प्राइमरी विंग में कक्षा नर्सरी से दूसरी के नन्हे-मुन्ने बच्चों के लिए एक आनंदमयी एवं उत्साहपूर्ण पूल पार्टी का आयोजन किया गया। विद्यालय परिसर बच्चों की खिलखिलाहट, उत्साह और पानी की मस्ती से गूंज उठा।
रंग-बिरंगे स्विमिंग कॉस्ट्यूम एवं आकर्षक स्विमिंग एक्सेसरीज़ पहनकर बच्चे अत्यंत उत्साहित दिखाई दिए। शिक्षिकाओं की देखरेख में बच्चों ने विभिन्न जल-खेलों एवं मनोरंजक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लिया। मधुर संगीत, आकर्षक सजावट और आनंदपूर्ण वातावरण ने कार्यक्रम को और भी यादगार बना दिया।
Check Also
Apple iPad review
Don’t act so surprised, Your Highness. You weren’t on any mercy mission this time. Several …
JiwanJotSavera