अमृतसर (प्रदीप) :- बी बी के डी ए वी कॉलेज फॉर वूमेन, अमृतसर की प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया को उत्कृष्ट नेतृत्व, प्रगतिशील दृष्टिकोण और परिसर में सतत विकास तथा पर्यावरणीय चेतना को बढ़ावा देने के प्रति उनके दृढ़ संकल्प के लिए इको विजनरी लीडरशिप अवॉर्ड 2026, से सम्मानित किया गया। यह सम्मान उन्हे नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया द्वारा आयोजित ग्रीन भारत टू-वीक इम्पैक्ट चैलेंज (ग्रीन एक्शन से सतत जीवन की ओर) के लिए प्रदान किया गया। संस्थान को पर्यावरण संरक्षण, सामुदायिक सहभागिता और सतत विकास लक्ष्यों (SDGs) के अनुरूप कार्य करने के लिए ससस्टेनेबल कैंपस अवॉर्ड 2026 से भी सम्मानित किया गया। प्राचार्या डॉ. पुष्पिंदर वालिया ने नेशनल एडुट्रस्ट ऑफ इंडिया के मुख्य कार्यकारी अधिकारी समर्थ शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए, उनके ऐसे प्रयासों की सराहना की जो शैक्षणिक संस्थानों को सतत भविष्य के लिए सक्रिय योगदान हेतु प्रेरित करते हैं। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के सम्मान संकाय और छात्राओं दोनों को पर्यावरण संरक्षण के लिए सार्थक कदम उठाने के लिए प्रेरित करते हैं। उल्लेखनीय है कि प्रतियोगिता में भाग लेने वाले 116 प्रतिभागियों को उनकी सक्रिय भागीदारी और महत्वपूर्ण योगदान के लिए सस्टेनेबिलिटी चैंपियन अवॉर्ड प्रदान किया गया। डॉ. सुरभि धीर और डॉ. निधि अग्रवाल, नोडल अधिकारी, को उनके समर्पित मार्गदर्शन और सतत विकास संबंधी गतिविधियों के सफल क्रियान्वयन के लिए सस्टेनेबिलिटी मेंटर अवॉर्ड 2026 से सम्मानित किया गया। ये पुरस्कार डॉ. रजनीश अरोड़ा, प्रबंध निदेशक, अमृतसर ग्रुप ऑफ कॉलेजिज़, और सुदर्शन कपूर, अध्यक्ष, स्थानीय सलाहकार समिति की उपस्थिति में प्रदान किए गए, जिन्होंने संस्थान की पर्यावरणीय जिम्मेदारी और छात्राओं में सतत प्रथाओं को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की।
JiwanJotSavera