मिस इंडिया नॉर्थ 2026 यशिका शर्मा का इनोसेंट हार्ट्स में भव्य स्वागत, पूर्व छात्रा की उपलब्धि पर गौरवान्वित हुआ संस्थान

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल ने अपनी पूर्व छात्रा यशिका शर्मा का “द थिंकिंग कप” के विशेष सत्र के दौरान हार्दिक स्वागत किया। विद्यार्थियों ने पुष्प भेंट कर उनका अभिनंदन किया, जबकि डॉ. पलक गुप्ता बौरी (डायरेक्टर CSR) ने उन्हें बुके भेंट कर स्नेहपूर्ण स्वागत किया। इस अवसर पर शालू सहगल (लोहारां), मीनाक्षी (प्रिंसिपल, नूरपुर रोड) तथा डिप्टी डायरेक्टर कल्चरल अफेयर्स शर्मिला नाकरा विशेष रूप से उपस्थित रहीं। उन्होंने छात्र परिषद के सदस्यों के साथ आयोजित संवादात्मक चर्चा में सक्रिय सहभागिता निभाई। सत्र का मुख्य विषय था— “सोशल मीडिया का किशोरों पर बढ़ता प्रभाव तथा उनके जीवन, व्यवहार और निर्णय क्षमता पर उसका असर।” विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ अपने विचार साझा किए, जिससे चर्चा अत्यंत जीवंत एवं सार्थक बन गई। सत्र के अंत में इनोसेंट हार्ट्स ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस के प्रबंधन ने अतिथि के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उन्हें स्मृति चिन्ह एवं उपहार भेंट किए। यह अवसर सभी के लिए प्रेरणादायक एवं अविस्मरणीय बन गया।

Check Also

डीएवी कॉलेज, जालंधर द्वारा विश्व रेड क्रॉस दिवस के अवसर पर रक्तदान शिविर का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- डीएवी कॉलेज, जालंधर द्वारा जिला रेड क्रॉस समिति के सहयोग से विश्व …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *