मेयर वर्ल्ड स्कूल में शिक्षकों हेतु दो दिवसीय STEM कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल ने शैक्षणिक नवाचार को प्रोत्साहित करने तथा शिक्षकों को आधुनिक शिक्षा प्रणाली की बदलती आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करने की अपनी प्रतिबद्धता को साकार करते हुए 22 एवं 23 मई 2026 को शिक्षकों के लिए दो दिवसीय एस•टी•इ•एम• कार्यशाला का सफल आयोजन किया। इस कार्यशाला का उद्देश्य शिक्षकों की व्यावसायिक दक्षता का विकास करना तथा उन्हें आधुनिक शिक्षण कौशल एवं नवीन शिक्षण पद्धतियों से समृद्ध करना था। कार्यशाला में विशिष्ट रिसोर्स पर्सन्स के रूप में भाई मस्तान सिंह पब्लिक स्कूल, मुक्तसर (पंजाब) के प्राचार्य मुनीश चोपड़ा तथा गुरु नानक पब्लिक स्कूल, सराभा नगर, लुधियाना (पंजाब) के प्राचार्य गुरभेज सिंह नागी उपस्थित रहे।

दोनों शिक्षाविदों ने अपनी विशेषज्ञता एवं शैक्षणिक अनुभवों के माध्यम से शिक्षकों का मार्गदर्शन किया। कार्यशाला के दौरान डिज़ाइन थिंकिंग, कृत्रिम बुद्धिमत्ता (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) तथा परिवर्तित होती शिक्षण पद्धतियों जैसे समसामयिक विषयों पर विस्तृत चर्चा की गई। शिक्षकों ने सहभागितापूर्ण चर्चाओं, समूह गतिविधियों तथा व्यावहारिक अभ्यासों के माध्यम से यह समझा कि एस•टी•ई•एम आधारित अवधारणाओं को कक्षा शिक्षण में प्रभावी ढंग से किस प्रकार सम्मिलित किया जा सकता है। पूरी कार्यशाला में शिक्षकों की सक्रिय सहभागिता, बौद्धिक जिज्ञासा एवं नवाचार के प्रति उत्साह स्पष्ट रूप से देखने को मिला। कार्यक्रम ज्ञानवर्धक, प्रेरणादायी तथा व्यावहारिक दृष्टि से अत्यंत उपयोगी सिद्ध हुआ। कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ हुआ, जिसमें विद्यालय प्रबंधन ने दोनों रिसोर्स पर्सन्स का उनके अमूल्य मार्गदर्शन एवं योगदान के लिए हार्दिक आभार व्यक्त किया। प्रतिभागियों ने भी कार्यशाला की सराहना करते हुए इसे अपने शिक्षण दृष्टिकोण को व्यापक एवं सशक्त बनाने में अत्यंत सहायक बताया।

Check Also

एच.एम.वी डॉ. एकता खोसला बनीं आर्य समाज विक्रमपुरा की अध्यक्ष

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की प्रिंसिपल श्रीमती (डा.) एकता खोसला को आर्य समाज …