मेयर वर्ल्ड स्कूल में अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- नन्हे विद्यार्थियों में हिंदी भाषा के प्रति रचनात्मकता, कल्पनाशीलता तथा अभिव्यक्ति कौशल को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से मेयर वर्ल्ड स्कूल द्वारा 19 मई 2026 को कक्षा तृतीय से पंचम तक के विद्यार्थियों के लिए अंतर-सदनीय हिंदी कहानी बुनना प्रतियोगिता “स्पिन अ यार्न” का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में प्रत्येक सदन का प्रतिनिधित्व चार विद्यार्थियों ने किया। सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से चार चरणों में एक कहानी का सृजन किया। प्रथम प्रतिभागी ने कहानी की भूमिका प्रस्तुत की, तत्पश्चात अन्य प्रतिभागियों ने उसे क्रमशः आगे बढ़ाया तथा अंतिम प्रतिभागी ने सार्थक संदेश के साथ कहानी का समापन किया। विद्यार्थियों ने आत्मविश्वास एवं प्रभावपूर्ण शैली में रोचक और कल्पनाशील कहानियाँ प्रस्तुत कर उपस्थित सभी दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता का मूल्यांकन हिंदी विभागाध्यक्ष सभ्यता सूद तथा मेयर गैलेक्सी की प्रधानाध्यापिका प्रीना सबलोक द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता में कीट्स सदन ने प्रथम स्थान प्राप्त किया, जबकि वर्ड्सवर्थ सदन द्वितीय, शेक्सपियर सदन तृतीय तथा डिकेंस सदन चतुर्थ स्थान पर रहा। कीट्स सदन की विजेता टीम में नैमा अरोड़ा (III-D), समायरा सचदेवा (IV-C), अमायरा सलान (V-B) एवं वंशिका दत्ता (V-B) सम्मिलित थीं। उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए उन्हें प्रशस्ति-पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त, श्रेष्ठ वक्ताओं के रूप में कीट्स सदन की समायरा सचदेवा तथा वर्ड्सवर्थ सदन के प्रणव एवं गीताक्षी को विशेष रूप से सम्मानित किया गया। उनकी प्रभावशाली वाणी एवं आत्मविश्वासपूर्ण प्रस्तुति ने निर्णायकों को विशेष रूप से प्रभावित किया। उप-प्रधानाचार्या सुश्री चारू त्रेहन ने विजेताओं को शुभकामनाएँ दीं तथा सभी प्रतिभागियों की उत्साहपूर्ण सहभागिता की सराहना की। विद्यालय प्रबंधन ने विद्यार्थियों की प्रतिभा, साहस एवं सृजनात्मक सोच की प्रशंसा करते हुए कहा कि इस प्रकार की प्रतियोगिताएँ हिंदी भाषा के प्रति रुचि जागृत करने तथा विद्यार्थियों की रचनात्मक अभिव्यक्ति को विकसित करने में अत्यंत महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की स्टूडेंट्स ने GNDU परीक्षा में किया शानदार प्रदर्शन

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG डिपार्टमेंट ऑफ़ फैशन डिजाइनिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *