जालंधर (अरोड़ा) :- स्थानीय रूडसैट इंस्टीट्यूट में प्रशिक्षण पूरा करने वाली छात्राओं को एक समारोह के दौरान प्रमाण पत्रों का वितरण किया गया। यह प्रोग्राम अतिरिक्त डिप्टी कमिश्नर (ग्रामीण विकास) दिव्या पी. के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया, जिसमें जिला फंक्शनल मैनेजर कोमल कश्यप ने मुख्य अतिथि के तौर पर शिरकत की।
कोमल कश्यप ने अपने संबोधन के दौरान कहा कि वर्तमान समय में हुनर आधारित प्रशिक्षण युवाओं के उज्ज्वल भविष्य के लिए सबसे बड़ी जरूरत है। उन्होंने विशेष तौर पर महिलाओं को आत्म-निर्भर बनने और अपने कौशल के माध्यम से रोजगार के नए अवसर सृजित करने के लिए प्रेरित किया।


इससे पहले रूडसैट इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर संजीव कुमार चौहान द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत किया गया। प्रोग्राम के दौरान छात्राओं ने अपने अनुभव साझा किए और संस्था द्वारा प्रदान की गई प्रशिक्षण की सराहना की। प्रोग्राम के अंत में मुख्य अतिथि को यादगारी चिन्ह भेंट करके सम्मानित किया गया और विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। इस अवसर पर सीनियर फैकल्टी प्रगट सिंह, मैडम मीनल, दीपिका, दविंदर कौर, पंकज दास, विशाल और छात्राएं मौजूद थी।
Jiwanjot Savera