जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर जिला 126-एन तथा पी आई एम एस (PIMS) हॉस्पिटल जालंधर की ओर से मुफ्त आंखों का चेकअप तथा ऑपरेशन कैंप और मेडिकल चेकअप कैंप निविया चैरिटेबल हॉस्पिटल के सौजन्य से चौगिट्टी जंजघर में लगाया गया। इस कैंप में लगभग 218 मरीज का मुफ्त में आंखों का चेकअप तथा जनरल चेकअप किया गया और जरूरतमंद मरीजों को मुफ्त दवाई दी गई। पीमएम हॉस्पिटल के काबिल डॉक्टर्स की टीम ने बहुत अच्छे से मरीजों का चेकअप किया और जिन को आंखों के ऑपरेशन की जरूरत थी उनको मंगलवार को हॉस्पिटल में सुबह बुलाया है वहां पर उनकी आंखों के ऑपरेशन किए जाएंगे। इस कैंप के मुख्य अतिथि प्रथम वाइस गवर्नर ऐली पदम लाल, इनॉग्रेशन ऑफिसर ऐली संदीप कुमार मल्टीपल काउंसिल चेयरपर्सन, गेस्ट ऑफ ऑनर संस्थापक गवर्नर ऐली जी एस जज ने विशेष तौर पर शिरकत की इस कैंप में क्लब के सदस्यों ने बहुत शिद्दत से काम किया प्रधान राम लुभाया जी की अध्यक्षता में यह कार्य संपन्न हुआ। इसमें ऐली मणि कुमार मल्टीपल ज्वाइंट कोषाध्यक्ष, हरपाल सिंह मल्टीपल ज्वाइंट पी आर ओ, भूपेंद्र पाल सिंह प्रिंसिपल, मदन लाल रंधावा, युद्धवीर सिंह मिन्हास प्रेस सचिव, अशोक कुमार सचिव, होशियार लाल पूर्व प्रधान, विशाल मेहता, संजीव चोपड़ा, राजीव सूद जिला अध्यक्ष मेंबरशिप, वरुण वधावन वाइस रीजन चेयरमैन ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज कराई। विशेष तौर पर श्री रचित बजाज PIMS व अमनदीप सिंह निविया से भी उपस्थित रहे। यह कैंप मात्र एक कैंप नहीं था बल्कि यह उन लोगों के लिए जिनके नेत्र की रोशनी कम हो गई थी उनके लिए एक प्रेरणा स्रोत बनकर उभरा है मुख्य अतिथि पदम लाल जी ने अलायंस क्लब जालंधर के प्रधान तथा सभी पदाधिकारी की सराहना की। इनॉग्रेशन अफसर संदीप कुमार ने कहा यह क्लब हमेशा ही समाज सेवा के लिए आदरणीय रही है। गेस्ट ऑफ ऑनर जी एस जज ने कहा कि यह जिला 126-N की प्रथम क्लब है और सदैव ही हर कार्य में प्रथम ही आती है यह कैंप इस वर्ष का पहला आंखों का कैंप है और आने वाले समय में और भी शहर के अन्य स्थानों पर अलायंस क्लब की तरफ से ऐसे समाज सेवा के कैंप किए जाएंगे।
JiwanJotSavera