एपीजे स्कूल में उत्साहपूर्वक मनाया गया विश्व नृत्य दिवस

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल महावीर मार्ग जालंधर में विश्व नृत्य दिवस के अवसर पर एक भव्य एवं रंगारंग नृत्य प्रतियोगिता का आयोजन विद्यालय के सभागार में बड़े ही उत्साह के साथ किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ पारंपरिक रूप से दीप प्रज्वलन के साथ हुआ, जिसके पश्चात विद्यालय के प्रिंसिपल यशपाल शर्मा जी ने अपने प्रेरणादायक संबोधन से विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया और उन्हें अपनी प्रतिभा को निरंतर निखारने के लिए प्रेरित किया। इस प्रतियोगिता में कक्षा 6 से 12 तक के विद्यार्थियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। कार्यक्रम को शास्त्रीय, अर्ध-शास्त्रीय, समकालीन, वेस्टर्न, फ्यूजन एवं लोक नृत्य जैसी विभिन्न श्रेणियों में विभाजित किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी अद्भुत कला, ऊर्जा और सृजनात्मकता का शानदार प्रदर्शन किया।

हर प्रस्तुति ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया और पूरे वातावरण को जीवंत बना दिया। कार्यक्रम के मुख्य आकर्षण रहे निर्णायक मंडल के सदस्य—डॉ. मिकी वर्मा, प्रोफेसर, एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स तथा प्रसिद्ध कोरियोग्राफर, डांसर और एजुकेटर हितिन खुराना। निर्णायक मंडल ने न केवल प्रतिभागियों के प्रदर्शन का मूल्यांकन किया, बल्कि अपने अनुभवों को साझा करते हुए विद्यार्थियों का मार्गदर्शन भी किया। उन्होंने बच्चों की प्रतिभा की सराहना करते हुए कहा कि नृत्य केवल कला ही नहीं, बल्कि भावनाओं की अभिव्यक्ति का सशक्त माध्यम है। यदि आप पूरे मन से अभ्यास करें, तो मंच आपका सबसे बड़ा साथी बन जाता है। उनके इन शब्दों ने विद्यार्थियों में नया आत्मविश्वास और ऊर्जा भर दी। हितिन खुराना ने “जन्म-जन्म जन्म साथ चलना मेरे” गीत पर अपनी शानदार प्रस्तुति देकर सभी का मन मोह लिया।

कार्यक्रम के अंत में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया गया। स्कूल की वाइस प्रिंसिपल आरती शोरी भट् ने छात्रों के उत्साह तथा प्रदर्शन की सराहना की। प्रिंसिपल यशपाल शर्मा जी ने कहा कि इस प्रकार के आयोजन न केवल विद्यार्थियों के लिए प्रेरणादायक होते हैं बल्कि उनके भीतर छिपी प्रतिभा को उजागर करने का एक सशक्त मंच भी प्रदान करते हैं। पूरा कार्यक्रम आनंद, उत्साह और रचनात्मकता से भरपूर रहा, जिसे सभी ने खूब सराहा।

Check Also

पी सी एम एस डी कालेज फ़ार वुमन जालन्धर के इकनॉमिक्स एसोसिएशन की मेधावी छात्राओं को सम्मानित किया

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने अपने इकनॉमिक्स …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *