मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में “लेख लेखन प्रतियोगिता” आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत के मुख्य चुनाव आयुक्त के निर्देशानुसार माननीय प्रिंसिपल डॉ. जगरूप सिंह के कुशल नेतृत्व में
मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में मतदाता जागरूकता को बढ़ावा देने हेतु SIR स्कीम के अंतर्गत “लेख लेखन प्रतियोगिता” का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नोडल अधिकारी एवं स्वीप इंचार्ज प्रीत कंवल ने विद्यार्थियों को मतदान के महत्व के बारे में जागरूक करते हुए कहा कि वे बिना किसी डर, धर्म, वर्ग, जाति, समुदाय, भाषा या किसी भी प्रकार के लालच के प्रभाव में आए बिना अपने मताधिकार का प्रयोग करें। प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और प्रेरणादायक लेख प्रस्तुत किए। प्रतियोगिता का मूल्यांकन प्रभु दयाल द्वारा किया गया तथा विजेता विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। प्रिंसिपल एवं समस्त फैकल्टी सदस्यों ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना की। इस मौके पर कपिल ओहरी, सुशील कुमार, शशि भूषण, गौरव शर्मा, प्रभु दयाल, गोकुल सिंह और मैडम नेहा भी उपस्थित रहे। नोडल अधिकारी मैडम प्रीत कंवल तथा विद्यार्थियों के सहयोग से यह प्रतियोगिता सफलतापूर्वक संपन्न हुई।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स क्लब ने सत्र 2025-26 के लिए सम्मान समारोह आयोजित किया

जालंधर (तरुण) :- पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के कॉमर्स और …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *