शहज़ादा नंद कॉलेज के संयुक्त तत्वावधान में भव्य आयोजन
महिला काव्य मंच, अमृतसर को सर्वश्रेष्ठ इकाई का पुरस्कार
जालंधर (अरोड़ा) :- महिला काव्य मंच (अंतर्राष्ट्रीय काव्य संस्था, रजि.) का राज्य स्तरीय वार्षिक उत्सव (पंजाब) दिनांक 29 मार्च 2026, रविवार को महिला काव्य मंच, अमृतसर इकाई द्वारा शहज़ादा नंद कॉलेज के सभागार में भव्य रूप से आयोजित किया गया। यह गरिमामयी आयोजन मंच के संस्थापक एवं प्रेरणास्रोत डॉ. नरेश ‘नाज़’ तथा उनकी सहधर्मिणी नियति गुप्ता (अध्यक्ष, मकाम ट्रस्ट) के सानिध्य में सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर शालू गुप्ता (वैश्विक उपाध्यक्ष, मकाम) मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहीं। विशिष्ट अतिथियों में मुकेश गुप्ता (वैश्विक परामर्शदाता, प्रहरी मंच), डॉ. वीणा विज ‘उदित’ (राष्ट्रीय महासचिव, शिक्षा मंच), डॉ. रीना तलवार (प्राचार्य, शहज़ादा नंद कॉलेज), श्रीमती सुषमा मेहरा (शिक्षाविद्), डॉ. मधु संधु (अंतर्राष्ट्रीय ख्यातिप्राप्त साहित्यकार) तथा डॉ. स्वराज ग्रोवर (राष्ट्रीय अवार्डी समाजसेविका) की गरिमामयी उपस्थिति रही।




केंद्रीय समिति के सदस्यों में डॉ. इरादीप (राष्ट्रीय महासचिव, प्रभारी), डॉ. शैली जग्गी (संरक्षक, मकाम एवं अध्यक्ष, शिक्षा मंच पंजाब), बेनू सतीश कांत (अध्यक्ष, पंजाब इकाई), डॉ. नीलू शर्मा (अध्यक्ष, पंजाब इकाई–2), सीमा भाटिया (महासचिव, पंजाब इकाई–1) तथा राधा शर्मा (महासचिव, पंजाब इकाई–2) विशेष रूप से उपस्थित रहे। इसके अतिरिक्त प्रो. नीलम प्रभा देवगण (अध्यक्ष, महिला काव्य मंच, अमृतसर) एवं साहिल भारद्वाज ने भी आयोजन में महत्वपूर्ण सहभागिता निभाई।




कार्यक्रम का शुभारंभ शहज़ादा नंद कॉलेज की प्राचार्य डॉ. रीना तलवार द्वारा अतिथियों के स्वागत एवं नारी महिमा पर आधारित भावपूर्ण कविता के साथ हुआ। तत्पश्चात प्रो. नीलम प्रभा देवगण ने कार्यक्रम की रूपरेखा प्रस्तुत की। महिला काव्य मंच, पंजाब की संरक्षक डॉ. शैली जग्गी द्वारा प्रस्तुत मकाम की पावर पॉइंट प्रस्तुति समारोह का विशेष आकर्षण रही।
संस्थापक डॉ. नरेश ‘नाज़’ ने उपस्थित कवयित्रियों एवं साहित्यकारों को संबोधित करते हुए कहा, “महिलाएँ कविता की प्रेरणा हैं; उनके बिना कविता की कल्पना ही संभव नहीं। मकाम का उद्देश्य नारियों को मन से मंच तक लाना, राष्ट्रजागरण करना तथा हिंदी को घर-घर पहुँचाना है।”



इसके उपरांत अत्यंत उत्साहपूर्ण वातावरण में काव्यपाठ का शुभारंभ हुआ। इस आयोजन में पंजाब के विभिन्न नगरों—होशियारपुर, फाजिल्का, लुधियाना, जालंधर, बरनाला, कपूरथला, तरनतारन, पटियाला, पठानकोट एवं पानीपत आदि से लगभग 70 से अधिक कवयित्रियों ने सहभागिता की। शहज़ादा नंद कॉलेज का परिसर काव्य-रस में सराबोर हो उठा।
आयोजक इकाई महिला काव्य मंच, अमृतसर से डॉ. शैली जग्गी (संरक्षक, पंजाब), प्रो. नीलम प्रभा देवगण (अध्यक्ष), ऋतु वेमूरी (उपाध्यक्ष), मिष्टी कक्कड़ (महासचिव), विजय वधावन (सचिव), अपर्णा शर्मा (संयुक्त सचिव) एवं अन्य सदस्यों—नीरू मेहता, सुनीता अरोड़ा, विक्टोरिया वोहरा, रेणु घई एवं परमजीत जायसवाल—ने अपनी भावपूर्ण एवं ओजस्वी कविताओं से वातावरण को साहित्यिक ऊर्जा से भर दिया। डॉ. नरेश ‘नाज़’ जी की प्रस्तुति ने कार्यक्रम की गरिमा को और भी ऊँचाई प्रदान की। इस अवसर पर डॉ वीणा विज उदित के लघु कथा संग्रह ‘रॉन्ग नंबर’का लोकार्पण भी किया गया।
सभी प्रतिभागियों को अतिथियों द्वारा सम्मान-चिह्न एवं प्रमाण-पत्र प्रदान किए गए। कार्यक्रम के अंत में डॉ. शैली जग्गी द्वारा धन्यवाद ज्ञापन प्रस्तुत किया गया, जिसमें उन्होंने शहज़ादा नंद कॉलेज की अध्यक्ष श्रीमती सुषमा मेहरा, प्रिंसिपल डॉ रीना तलवाड़, स्टाफ, सभी अतिथियों तथा आयोजन में सहयोग देने वाले, डॉ नीलू शर्मा, डॉ संजय चौहान, विक्रम शर्मा, साहिल महाजन एवं प्रत्येक व्यक्ति के प्रति आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर संस्थापक डॉ. नरेश ‘नाज़’ द्वारा महिला काव्य मंच, अमृतसर इकाई को सर्वश्रेष्ठ इकाई की ट्रॉफी प्रदान की गई। मंच संचालन में नीरू मेहता, डॉ. शैली जग्गी, ऋतु वेमूरी, नवदीप कौर (मिष्टी), विक्टोरिया वोहरा एवं प्रो. नीलम प्रभा देवगण की भूमिका सराहनीय रही। इस प्रकार यह भव्य आयोजन अत्यंत उत्साहवर्धक, प्रेरणादायी, सौहार्द्रपूर्ण एवं साहित्यिक वातावरण में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ।
JiwanJotSavera