मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में फूलों की होली मनाई गई

जालंधर (अरोड़ा) :- मेहर चंद पॉलिटेक्निक कॉलेज, जालंधर में आज प्रशासनिक स्टाफ द्वारा फूलों की होली बड़े हर्ष और उत्साह के साथ मनाई गई। यह कार्यक्रम प्राचार्य डॉ. जगरूप सिंह के मार्गदर्शन में आयोजित किया गया।


इस अवसर पर स्टाफ सदस्यों ने एक-दूसरे को फूलों से होली की शुभकामनाएँ दीं तथा प्रेम, भाईचारे और एकता का संदेश दिया। रंगों के स्थान पर फूलों से मनाई गई यह होली प्रकृति प्रेम और पर्यावरण संरक्षण की दिशा में एक सराहनीय पहल रही।
कार्यक्रम के दौरान सभी को गुजिया वितरित की गई और मिठास के साथ त्योहार की खुशी साझा की गई। डॉ. जगरूप सिंह ने अपने संबोधन में कहा कि इस प्रकार के आयोजन संस्था में सहयोग और सकारात्मक वातावरण को सुदृढ़ करते हैं। अंत में सभी ने मिलकर होली की शुभकामनाएँ दीं और संस्था की प्रगति के लिए मंगलकामनाएँ व्यक्त कीं।

Check Also

दर्शन अकादमी जालंधर में विभिन्न प्रतियोगिताओं द्वारा विद्यार्थियों के कौशल को निखारा

जालंधर (कुलविंदर) :- दर्शन अकादमी जालंधर में शनिवार को विविध प्रतियोगिताओं का सफल आयोजन किया …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *