अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल हॉस्पिटल जालंधर में पेशेंट को फल,दूध, दलिया व नाश्ता वितरित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत सिविल हॉस्पिटल में पेशेंट व अटैंडेंटस को फल, दूध, दलिया एंव नाश्ता वितरित किया। उप गवर्नर प्रथम एन के महेंद्रू व असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा ने आपने संबोधन में बताया कि हमारा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में लगातार समाज व मानवता की सेवा के लिए प्रोजेक्ट्स कर रहा है,यह प्रोजेक्ट भी इसी का हिस्सा है, हर एक ईन्सान को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस प्रोजेक्ट में ऐली पूजा बजाज व सैकट्री अशोक कुमार बजाज ने आपनी शादी की सालगिरह पर सहयोग किया। कुंन्द्रा साहब, महेंद्रू साहब एंव सभी आऐ हूए सदस्यगण ने अशोक बजाज को बधाई,आशीर्वाद व शुभकामनाऐं दी। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर उप गर्वनर प्रथम एन के महेंद्रू, संस्थापक व असिस्टैंट गवर्नर जी डी कुन्द्रा, रीजन चेयरमैन कुलविंदर फुल्ल, पूर्व प्रधान संजीव गंभीर, सचिव अशोक बजाज, कोषाध्यक्ष संजय भल्ला, पीआरओ सुरेंद्र हांडा, ऐली ऐ के बहल, लोकेश बजाज, मोहित सेठ, प्रदीप शर्मा, दीपक कौड़ा व अन्य सदस्य उपस्थित थे ।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ इंस्टीट्यूशंस और पीपीआर ग्रुप के सम्मानित चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा का अचानक निधन

जालंधर/अरोड़ा: शहर में शोक की गहरी लहर छा गई है, क्योंकि सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ़ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *