जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय में प्राचार्या डॉ. एकता खोसला के सुयोग्य दिशा-निर्देशन अधीन फिएस्टा -2026 का सफलतापूर्वक आयोजन किया गया। इन्द्रधनुषी रंगों से सजे स्टालों, गीत-संगीत की मधुर ध्वनियों, सुंदर परिधानों से सजी मॉडल छात्राओं के फैशन शो से सुसज्जित इस भव्य उत्सव का शुभारंभ मुख्यातिथि प्रिंसिपल डीएवी कॉलेज डॉ. अनूप वत्स, नेशनल कोआर्डिनेटर डीएवीसीएमसी नई दिल्ली, जस्टिस (रिटा.) एन.के. सूद, उपप्रधान डीएवीसीएमसी नई दिल्ली, कुंदन लाल अग्रवाल, डॉ. सुषमा चावला, सुरजीत लाल के द्वारा ज्योति प्रजवलन के साथ हुआ। प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने प्लांटर व उपहार भेंट कर गणमान्य अतिथियों का अभिनंदन किया। उन्होंने अपने स्वागत भाषण में फिएस्टा-2026 को प्रधानमंत्री के 2047 में विकसित भारत के स्वप्न को साकार करने की दिशा मे एक महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि फिएस्टा-2026 में अधिकतर स्टाल छात्राओं द्वारा लगाए गए हैं जिसके द्वारा नव उद्यमी छात्राओं को प्रतियोगिता के इस युग में अपनी प्रतिभा दिखाने व व्यापार के कौशल विकास में सहायता मिलेगी। यहां छात्राओं के शिक्षा के साथ नैतिकता, संस्कारों व मूल्यों के विकास पर बराबर बल दिया जाता है। आर्यरत्न पदमश्री डॉ. पूनम सूरी, प्रधान, डीएवीसीएमसी नई दिल्ली के नारी सशक्तिकरण के आदर्श के लिए संस्था वचनबद्ध है। मुख्यातिथि प्रिं. अनूप वत्स ने एचएमवी की विशिष्ट पहचान की मुक्तकंठ से सराहना करते हुए इस उत्सव को विकसित भारत के आदर्श की तरफ एक मील पत्थर बताया। उन्होंने कहा कि निश्चय ही यह संस्था भविष्य में नए आयाम स्थापित करेगी।






डॉ. सुषमा चावला ने ‘दिल है छोटा सा, छोटी सी आशा’ गीत पर आधारित रचनात्मक नृत्य द्वारा सबको भाव विभोर कर दिया। मुक्ताकाश में इंद्रधनुषी रंगों के गुब्बारे छोड़ कर एचएमवी फिएस्टा-2026 का औपचारिक शुभारंभ किया गया। इस उपरांत प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ने गणमान्य अतिथियों सहित विभिन्न स्टालों का भ्रमण किया। इस अवसर को और आनंदमय बनाने हेतु संगीत गायन विभाग की ओर से लोकगीतों का गुलदस्ता, डांस विभाग की ओर से लोक नृत्य का आयोजन किया गया। सुप्रसिद्ध पंजाबी गायक रवि गिल व गुरप्रीत सिंह के पंजाबी गीतों ने सबको नाचने व झूमने के लिए विवश कर दिया। दोपहर के कार्यक्रम में फैशन शो का आयोजन किया गया। रंग-बिरंगी कलात्मक सुंदर पोशाकों में सजी मॉडल छात्राओं ने सभी का मन मोह लिया। फैशन शो के निर्णायक मंडल में सीरत चावला, ब्रैड एंबैस्डर एजीआई, समाज सेविका श्रीमती परवीन अबरोल व श्रीमती ज्योति कौल शामिल थे। इस प्रतियोगिता में सृष्टि मिस फेट, नेंसी फस्र्ट रनर अप, रिदम सेकेंड रनर अप रही। इंडियन आइडियल विजेता विनय कुमार ने अपनी गायकी से सबको मंत्रमुग्ध कर दिया। फिएस्टा-2026 में विभिन्न स्टाल – ज्यूलरी, ग्रूमिंग, कपड़े, एजुकेशन हब, खाने-पीने का सामान, सेल्फी कार्नर, रेजिंग आर्ट इत्यादि लगाए गए। छात्राओं ने मेले में लगे झूलों व खान-पान का भरपूर आनंद लिया। आरजे सैंडी व आरजे विक्रांत ने सबका खूब मनोरंजन किया। फिएस्टा-2026 के शाम के सत्र के मुख्यातिथि मेयर विनीत धीर, नगर निगम जालंधर तथा विशिष्ट अतिथि दीपक बाली, सलाहकार सांस्कृतिक एवं पर्यटन विकास मंत्रालय थे। मेयर विनीत धीर ने संस्था को इस आयोजन के लिए बधाई दी और कहा कि एचएमवी संस्था शैक्षणिक कार्यों के साथ अन्य गतिविधियों में भी हमेशा अग्रणी रही है। दीपक बाली ने संस्था को भविष्य में प्रगति के लिए शुभकामनाएं दी। गणमान्य अतिथियों में सीमा सोनी, वाई.के. सूद, अजय गोस्वामी, पार्षद सौरव सेठ भी शामिल रहे। पारितोषिक वितरण समारोह में छात्राओं को पुरस्कृत किया गया। इस आनंद उत्सव के आयोजनकर्ता एडवाइजर डॉ. सीमा मरवाहा, इंचार्ज डॉ. संगीता अरोड़ा, को-इंचार्ज डॉ. आशमीन कौर, ट्रेड फेयर इंचार्ज मीनू कोहली रहे। डॉ. नवरूप कौर, गुरमीत सिंह, पूर्णिमा, सतिंदर कौर, पंकज ज्योति, रवि मैनी, सीमा जोशी, तरुण महाजन के संरक्षण में समारोह संपंन्न हुआ। मंच संचालन डॉ. अंजना भाटिया, कुलजीत कौर, बीनू गुप्ता, रितु बजाज और डॉ. रमनीता सैनी शारदा ने किया। समारोह का समापन डॉ. संगीता अरोड़ा द्वारा आभार व्यक्त से हुआ।
JiwanJotSavera