अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने सिविल हॉस्पिटल जालंधर में पेशेंट को फल, दूध, दलिया व नाश्ता वितरित किया

जालंधर (अरोड़ा) :- अलायंस क्लब जालंधर समर्पण ने प्रधान पवन कुमार गर्ग की अगुवाई में सेवा के प्रकल्पों की लड़ी को आगे बढ़ाते हुए ऐसोसिएशन आफ अलायंस क्लब इंटरनेशनल के आह्वान फूड फार हंगर के तहत सिविल हॉस्पिटल में पेशेंट व अटैंडेंटस को फल, दूध, दलिया एंव नाश्ता वितरित किया। गर्ग साहब ने बताया कि हमारा अलायंस क्लब जालंधर समर्पण लगातार समाज व मानवता की सेवा के लिए प्रोजेक्ट्स कर रहा है, समाज व मानवता की सेवा के लिए हमेशा ही तत्पर रहता है। इसी तरह सभी को दीन दुखियों की मदद के लिए आगे आना चाहिए। इस प्रोजेक्ट में ऐली आकाशदीप सिंह ने सहयोग किया। सचिव अशोक बजाज ने सभी का धन्यवाद किया।इस मौके पर प्रधान पवन कुमार गर्ग, सचिव अशोक बजाज, ऐली आकाशदीप सिंह, अशोक मेहता व अन्य सदस्य उपस्थित थे।

Check Also

ਸਰਕਾਰ ਵੱਲੋ ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਦੇ ਕੀਤੇ ਤਸ਼ੱਦਦ ਕਰਨ ਦਫਤਰੀ ਕੰਮ ਕਰ ਰਿਹਾ ਠੱਪ

ਮੁਲਾਜ਼ਮਾਂ ਵੱਲੋਂ ਆਮ ਆਦਮੀ ਪਾਰਟੀ ਦੀ ਸਰਕਾਰ ਨੂੰ ਸੱਤਾ ਤੋਂ ਲਾਂਭੇ ਕਰਨ ਦਾ ਕੀਤਾ ਗਿਆ …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *