Saturday , 14 February 2026

जालंधर वेस्ट में महापंचायत के नाम पर सियासी ड्रामा, जनता को गुमराह करने की नाकाम कोशिश — अमृतपाल सिंह

जालंधर/अरोड़ा-
आम आदमी पार्टी के जिला प्रधान जालंधर शहरी अमृतपाल सिंह ने जालंधर वेस्ट में आयोजित तथाकथित “महापंचायत” पर तीखा राजनीतिक हमला बोलते हुए कहा कि यह पूरा आयोजन जनता की समस्याओं के समाधान के लिए नहीं, बल्कि अपनी राजनीतिक रोटियां सेंकने का ड्रामा था।
उन्होंने कहा कि जो लोग आज जनता के हमदर्द बनने का दिखावा कर रहे हैं, वही कांग्रेस और भाजपा के शासनकाल में जालंधर वेस्ट को गुंडागर्दी, नशा तस्करी, जुआ और लॉटरी जैसे अपराधों का अड्डा बनाने के लिए जिम्मेदार रहे हैं। इन तत्वों से मिलीभगत कर आम लोगों की जिंदगी नर्क बना दी गई। अमृतपाल सिंह ने कहा कि कांग्रेस–भाजपा के राज में नशे के कारण जालंधर पश्चिमी में 700 से अधिक मौतें हुईं, जिनका जवाब आज भी जनता कांग्रेस और भाजपा से मांग रही है।
अमृतपाल सिंह ने कहा कि यह महापंचायत साफ तौर पर कांग्रेस और भाजपा के गठजोड़ की बदबू छोड़ती नजर आई, जहां सिर्फ सियासी स्वार्थ हावी थे। ये वे ताकतें हैं जो अपनी राजनीतिक जमीन खो चुकी हैं और सत्ता हासिल करने के लिए निजी स्वार्थों के तहत मछली की तरह तड़प रही हैं। आम जनता इस पूरी कवायद से कोसों दूर रही, क्योंकि लोग अब इनके झूठे वादों और नकली दिखावे को भली-भांति समझ चुके हैं।
उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी ने हमेशा जालंधर वेस्ट सहित पूरे पंजाब में ईमानदार और जनहितैषी राजनीति की है। नशे के खिलाफ सख्त कार्रवाई, कानून-व्यवस्था की बहाली और आम लोगों की भलाई से जुड़ी नीतियां हमारी प्राथमिकता रही हैं।
अंत में अमृतपाल सिंह ने कहा कि जनता को मूर्ख बनाने का दौर अब समाप्त हो चुका है। पंजाब की जनता अब काम के आधार पर फैसला करती है और आने वाले समय में भी ढोंगी और नाकाम राजनीतिक ताकतों को करारा जवाब देगी।

Check Also

गन्ना किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

गन्ने की खेतीबाड़ी तकनीकों, कीटों-मकोड़ों की रोकथाम, रोग प्रबंधन, गन्ने की अंतर-फसल के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *