Saturday , 14 February 2026

केंद्र सरकार का पंजाब के साथ हर बार सौतेला रवैया — हरचरण सिंह संधू

जालंधर/अरोड़ा –
आम आदमी पार्टी के संगठन इंचार्ज जालंधर वेस्ट हरचरण सिंह संधू ने केंद्र सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार करते हुए कहा कि केंद्र सरकार लगातार पंजाब के साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। उन्होंने कहा कि पंजाब के योगदान को नजरअंदाज कर राज्य को गलत तरीके से कर्जदार बताने की कोशिश की जा रही है।
हरचरण सिंह संधू ने कहा कि देश की एकता, सुरक्षा और खाद्य सुरक्षा के लिए पंजाब के किसानों, मजदूरों और मेहनतकश वर्ग ने हमेशा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। इसके बावजूद केंद्र सरकार की ओर से न तो पंजाब को उचित वित्तीय सहायता दी गई और न ही उसके अधिकारों की रक्षा की गई।
उन्होंने कहा कि पंजाबियों ने काले कानूनों के खिलाफ एकजुट होकर संघर्ष किया। पंजाब यूनिवर्सिटी से लेकर चंडीगढ़ के मुद्दे तक, हर बार अपने अधिकारों के लिए लड़ना पड़ा। केंद्र सरकार की मनमानी नीतियों का सीधा असर पंजाब के किसानों, मजदूरों और गरीब वर्ग पर पड़ रहा है।
अंत में हरचरण सिंह संधू ने कहा कि केंद्र सरकार का यह संवैधानिक दायित्व बनता है कि वह हर राज्य के साथ समानता और न्यायपूर्ण व्यवहार करे और पंजाब के साथ हो रहे भेदभाव को तुरंत समाप्त करे।

Check Also

गन्ना किसानों के लिए दो दिवसीय प्रशिक्षण

गन्ने की खेतीबाड़ी तकनीकों, कीटों-मकोड़ों की रोकथाम, रोग प्रबंधन, गन्ने की अंतर-फसल के बारे में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *