भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में नए लोकपाल ने कार्यभार संभाला

चंडीगढ़ (ब्यूरो) :- मुख्य महाप्रबंधक रुचि ए.एस.एच. ने 6 अक्टूबर, 2025 से भारतीय रिज़र्व बैंक, चंडीगढ़ में लोकपाल का कार्यभार संभाल लिया है। रुचि के पास भारतीय रिज़र्व बैंक के केंद्रीय कार्यालय और विभिन्न क्षेत्रीय कार्यालयों में 29 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। उन्होंने केंद्रीय बैंकिंग के प्रमुख क्षेत्रों में कार्य किया है, जिनमें मुद्रा प्रबंधन, सार्वजनिक ऋण प्रबंधन और बैंकों एवं गैर-बैंकिंग वित्तीय संस्थानों का पर्यवेक्षण शामिल है। वर्तमान पद ग्रहण करने से पूर्व, वे भारतीय रिज़र्व बैंक, हैदराबाद के पर्यवेक्षण विभाग में कार्यरत थीं।

Check Also

एच.एम.वी. की स्टूडेंट तानिया वर्मा ने यूजीसी-नेट क्वालिफाई किया

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ़ कॉमर्स एंड मैनेजमेंट की पोस्टग्रेजुएट …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *