मोहिंदर भगत ने जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट का किया दौरा

जालंधर (अरोड़ा) :- आज जालंधर इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट कार्यालय में कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत विशेष रूप से पहुँचे। यहाँ उन्होंने नवनियुक्त इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट के चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा को गुलदस्ता भेंट कर शुभकामनाएँ दीं और उनके भविष्य के कार्यों के लिए सफलता की कामना की। कैबिनेट मंत्री मोहिंदर भगत ने कहा कि “इम्प्रूवमेंट ट्रस्ट जालंधर शहर के विकास में अहम भूमिका निभा रहा है। मुझे पूरा विश्वास है कि रमनीक सिंह रंधावा अपने समर्पित प्रयासों से विकास कार्यों को और अधिक गति देंगे।” चेयरमैन रमनीक सिंह रंधावा ने कहा कि “यह मेरे लिए एक बड़ी जिम्मेदारी है। मैं जालंधर शहर की जनता के विश्वास पर खरा उतरने का प्रयास करूँगा और सभी विकास कार्यों को पारदर्शी व तेज़ी से पूरा करूँगा।” इस अवसर पर आत्म प्रकाश सिंह बब्बलू भी उपस्थित रहे।

Check Also

वायुसेना प्रमुख ने फॉरवर्ड एयरबेस पर मिग-29 यूपीजी पर ऑपरेशनल उड़ान भरी

दिल्ली (ब्यूरो) :- चीफ ऑफ द एयर स्टाफ (CAS) ने आज एक फॉरवर्ड एयरबेस से …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *