पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जालंधर छावनी में क्लस्टर स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का भव्य उद्घाटन

जालंधर (अरोड़ा) :- केंद्रीय विद्यालय संगठन चंडीगढ़ के दो दिवसीय क्लस्टर स्तरीय राष्ट्रीय एकता पर्व का आयोजन पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय नंबर 2 जालंधर छावनी में हो रहा है। इस कार्यक्रम में जालंधर क्लस्टर के नौ स्कूलों के लगभग 450 छात्र भाग ले रहे हैं। इस कार्यक्रम में समूह नृत्य, एकल नृत्य, गायन, वाद्य संगीत, 2डी और 3डी दृश्य कला, स्वदेशी खिलौने और स्थानीय शिल्प सहित विभिन्न सांस्कृतिक प्रदर्शन शामिल हैं।

मेजबान स्कूल के प्रधानाचार्य रविंदर कुमार ने स्वागत भाषण दिया। इस अवसर के मुख्य अतिथि पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय सुरानुसी के प्राचार्य डॉo पालिशाह थे। अन्य गणमान्य अतिथियों में जालंधर कैंट के चारों विद्यालयों के प्राचार्य शशिकांत, हरजिंदर भाटिया, हनी मेहता प्राचार्य, प्राचार्य शामिल थें। यह कार्यक्रम एक भारत श्रेष्ठ भारत पहल के अनुरूप आयोजित किया जा रहा है।

इसका उद्देश्य युग्मित राज्य आंध्रप्रदेश के सांस्कृतिक आदान-प्रदान और समझ के माध्यम से राष्ट्रीय एकता और एकीकरण को बढ़ावा देना है। कार्यक्रम के अंत में मेजबान स्कूल के उप प्रधानाचार्य उग्र मोहन यादव ने धन्यवाद प्रस्ताव प्रस्तुत किया। कार्यक्रम आयोजन में भूपिंदर सिंह व नीरू पुरी का कुशल निर्देशन में सहयोग रहा।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्राओं ने GNDU परिक्षा में बेहतरीन प्रदर्शन किया

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के PG डिपार्टमेंट ऑफ फैशन डिजाइनिंग …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *