एस.एस.पी. ने पुलिस अधिकारियों के साथ की उच्च स्तरीय बैठक

‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ अभियान और कानून-व्यवस्था के प्रभावी ढंग से लागू करने के अलावा जनता-पुलिस सहयोग पर दिया जोर

जालंधर (अरोड़ा) :- एस.एस.पी. (जालंधर ग्रामीण) श्री हरविंदर सिंह विर्क द्वारा आज एक विशेष एवं महत्वपूर्ण उच्च स्तरीय बैठक आयोजित की गई। बैठक में परमिंदर सिंह हीर एस.पी. मुख्यालय, मनजीत कौर एस.पी. पी.बी.आई., सभी राजपत्रित अधिकारी, एस.एच.ओ. और चौकी प्रभारी उपस्थित थे। बैठक में जहां पंजाब सरकार की ‘युद्ध नशे के विरुद्ध’ मुहिम को और अधिक प्रभावी ढंग से लागू करने के निर्देश दिए गए, वहीं कानून व्यवस्था तथा आम जनता व पुलिस के बीच आपसी समझ को बनाए रखने के निर्देश भी दिए। एस.एस.पी हरविन्द्र सिंह विर्क ने कहा कि नशे के विरुद्ध जंग को सफल बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी जाए। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए। इसके अलावा जो लोग नशे के आदी हो गए हैं, उन्हें नशे के दलदल से बाहर निकालने में सहयोग किया जाए, ताकि वे नशा छोड़कर सामान्य जीवन जी सकें। उन्होंने कहा कि यातायात प्रबंधन पर भी विशेष ध्यान दिया जाए ताकि जनता को यातायात संबंधी समस्याओं का सामना न करना पड़े। उन्होंने कहा कि यातायात नियमों का अनुपालन सुनिश्चित करने के लिए अधिक सतर्कता एवं योजनाबद्ध रणनीति अपनाई जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि बुरे तत्वों के खिलाफ किसी भी तरह की नरमी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने कहा कि समाज में शांति एवं सद्भाव को बिगाड़ने की कोशिश करने वाले दुष्ट तत्वों के प्रति कोई हमदर्दी नहीं दिखाई जाएगी तथा उनके विरुद्ध तुरंत एवं बिना किसी हिचकिचाहट के कार्रवाई की जानी चाहिए। विर्क ने सभी अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे जनता के साथ विश्वसनीय सम्पर्क बनाए ताकि लोगों का पुलिस पर विश्वास बढ़े और वे अपनी समस्याएं खुलकर सांझा कर सकें।

Check Also

सेंट सोल्जर ग्रुप के चेयरमैन और पंजाब की प्रसद्धि शख़्सियत श्री अनिल चोपड़ा पंचतत्व में विलीन

हज़ारों आँखें हुई नम, वर्षों तक सबके दिलों में रहेगा उनका नाम जालंधर (अरोड़ा) :- …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *