मेयर वर्ल्ड स्कूल के दसवी कक्षा का परिणाम शत-प्रतिशत प्रमाणित कर दिया कि परिश्रम ही सफलता की कुंजी है

जालंधर (अरोड़ा) :- मेयर वर्ल्ड स्कूल की कक्षा दसवीं का परिणाम शत-प्रतिशत रहा। सभी विद्यार्थियों ने उत्तम अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम स्वर्णिम अक्षरों में लिख दिया। विद्यालय में अधीक्षित चौधरी 95.2% अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया, राजवीर खन्ना ने 94.8% अंक प्राप्त करके दूसरा, सेहर बंसल ने 94.4% अंक प्राप्त करके तीसरा स्थान अर्जित किया। अधीक्षित चौधरी, सेहर बंसल ने गणित और राजवीर खन्ना और लावण्य मिड्डा ने कंप्यूटर में 100% अंक प्राप्त करके विद्यालय का नाम रोशन किया।

विद्यालय के उत्साहवर्धक परिणाम के पीछे विद्यार्थियों की लगन और परिश्रम तथा अध्यापक वृंद की दूरदर्शिता दिखाई दे रही थी। इस प्रसन्नतापूर्ण अवसर पर स्कूल की वाइस चेयरपर्सन नीरज़ा मेयर, एवं वाइस प्रिंसिपल चारु त्रेहण ने बच्चों की सफलता पर उनके माता-पिता को बधाई देते हुए कहा कि सभी विद्यार्थी अपने आगामी जीवन में इसी प्रकार परिश्रम करते हुए जीवन की बुलंदियों को छूने का प्रयास करते रहें।

Check Also

लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन में परीक्षा सफलता व कल्याण हेतु सुखमनी साहिब का पाठ आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- लायलपुर खालसा कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर में गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी (GNDU) …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *