सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बी.एड) के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने बी.एड सेमेस्टर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बी.एड) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज के विद्यार्थियों में खुशी सरीन ने 8.3 एसजीपीए, पलक ने 8.2 एसजीपीए, रमनजीत और मनप्रीत कौर ने 8.0 एसजीपीए, रितिका, रुचिका अग्रवाल, नेहा बसरा, हरजीत कौर, जसलीन ने 7.8 एसजीपीए प्राप्त किए तथा कॉलेज के 72 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अलका गुप्ता ने छात्रों को ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट कंप्यूटर साइंस द्वारा TECH VIBES 2026 में विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के पीजी डिपार्टमेंट ऑफ कंप्यूटर साइंस …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *