सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बी.एड) के विद्यार्थियों ने यूनिवर्सिटी में किया उत्कृष्ट प्रदर्शन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी ने बी.एड सेमेस्टर-1 का परिणाम घोषित कर दिया है। इस परिणाम में सेंट सोल्जर कॉलेज ऑफ एजुकेशन (बी.एड) के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन किया है। कॉलेज के विद्यार्थियों में खुशी सरीन ने 8.3 एसजीपीए, पलक ने 8.2 एसजीपीए, रमनजीत और मनप्रीत कौर ने 8.0 एसजीपीए, रितिका, रुचिका अग्रवाल, नेहा बसरा, हरजीत कौर, जसलीन ने 7.8 एसजीपीए प्राप्त किए तथा कॉलेज के 72 विद्यार्थियों ने 70% से अधिक अंक प्राप्त कर कॉलेज और अपने माता-पिता का नाम रोशन किया। इस मौके कॉलेज प्रिंसिपल डॉ अलका गुप्ता ने छात्रों को ऐसे ही मेहनत करते रहने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

एस.एस.डी.पी.एस, अर्जुन नगर ने डॉ. बी. आर. अंबेडकर की पुण्यतिथि सम्मान और कृतज्ञता के साथ मनाई

छात्रों ने उनकी याद में सम्मान के तौर पर एक पल का मौन रखा जालंधर …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *