एपीजे स्कूल मॉडल टाऊन में राजेश्वरी पॉल जी की पुण्यतिथि पर आयोजित की गई प्रार्थना सभा

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे स्कूल मॉडल टाऊन ने राजेश्वरी पॉल जी की पुण्यतिथि के उपलक्ष्य पर उनकी स्मृति में एक प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। इस अवसर पर उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किए गए। इस उपलक्ष्य पर भजन, गीत तथा उनके जीवन के कुछ विशेष पहलुओं पर प्रकाश डाला गया। राजेश्वरी पॉल जी हमेशा त्याग, दया, करुणा का प्रतीक रही है।

उनमें एक सच्ची माँ की छवि दिखाई देती थी। वह नारी शिक्षा के प्रति बहुत सचेत थी इसीलिए उन्होंने नारी शिक्षा के लिए कई संस्थानों का निर्माण भी किया। विद्यालय के छात्रों द्वारा भजनों की मधुर प्रस्तुति ने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया। इस उपलक्ष्य पर स्कूल के प्रधानाचार्य मान राजेश कुमार चंदेल जी ने कहा कि राजेश्वरी पॉल जी उन  महान आत्माओं में से एक थी जो लोगों के जीवन में आशा और विश्वास लाने के लिए दूसरों से ऊपर उठे। वह हम सबके लिए एक मिसाल हैं और हमें उनके दिखाए
रास्ते पर चलना चाहिए।

Check Also

एलायंस क्लब जालंधर एवं PIMS हॉस्पिटल के सहयोग से चुगिट्टी में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एलायंस क्लब जालंधर एवं PiMS हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से आज सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *