Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर की छात्राओं ने बिजनेस प्लान में जीता प्रथम स्थान

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ़ फाइन आर्ट्स जालंधर की बी-वॉक इ- कॉमर्स द्वितीय समैस्टर की छात्राओं समायरा चेतल, हर्षिता शर्मा, दिशा शर्मा ने लायलपुर खालसा कॉलेज टेक्निकल कैंपस के मैनेजमेंट विभाग द्वारा आयोजित बिजनेस प्लान में भाग लेते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। इस प्रतियोगिता में 19 टीमों ने भाग लिया कठिन प्रतियोगिता के बाद विद्यार्थियों ने अपने नए आइडिया से प्रथम स्थान हासिल किया। इन छात्राओं ने मोनोवा स्टाइलिश इन योर पॉकेट बिजनेस प्लान बनाया था जिसमें आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस के जरिए आप किस तरह से अपनी वॉर्डरोब की कुशलता को बढ़ा सकते हैं, अपनी शॉपिंग में नयापन ला सकते हैं और किस तरह से चल रहे फैशन के अनुसार खुद को प्रस्तुत कर सकते हैं। इस बिजनेस प्लान में यह भी बताया गया कि आपकी वार्डरोब में जो ड्रेसेज आपके पास मौजूद है किस मौके पर कैसे उन्हें नए लुक के साथ प्रयोग किया जा सकता है। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने प्रथम स्थान लाने पर छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि वे इसी तरह से नए-नए विषयों पर काम करते रहे और दूसरों के लिए प्रेरणा का स्रोत बने। विद्यार्थियों को दिशा-निर्देश देने के लिए उन्होंने कॉमर्स एंड मैनेजमेंट विभाग की प्राध्यापिका मैडम गरिमा अरोड़ा‌ के प्रयासों की भरपूर सराहना की।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने सहोदय ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने पोदार इंटरनेशनल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *