Breaking News

एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के इको क्लब द्वारा विद्यार्थियों के लिए रोज़ फैस्टीवलकी विजिट का आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे कॉलेज ऑफ फाइन आर्ट्स जालंधर के इको क्लब द्वारा मिनिस्ट्री ऑफ़ एनवायरमेंट फॉरेस्ट एंड क्लाइमेट चेंज के सौजन्य से विद्यार्थियों के लिए चंडीगढ़ में आयोजित रोज़ फेस्टिवल की विजिट का आयोजन किया गया। प्राचार्य डॉ नीरजा ढींगरा ने विद्यार्थियों की इस विजिट पर अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि युवाओं को अपने पर्यावरण के लिए संवेदनशील बनाना समय की मांग है, अगर वे आज अपने जीवन में पर्यावरण संरक्षण के महत्त्व को समझेंगे तभी आने वाले समय में हम भावी पीढ़ी के लिए पर्यावरण को स्वच्छ एवं सुरक्षित रख पाएंगे।


विद्यार्थियों ने चंडीगढ़ में रोज गार्डन, रॉक गार्डन एवं सुखना लेक में भी अपना समय बिताया। रोज़ गार्डन में गुलाब के फूलों की विभिन्न प्रकार देखकर विद्यार्थी उनकी खूबसूरती से अचंभित हो गए। इको क्लब के 50 विद्यार्थी मैडम चेतना शर्मा मैडम रचिता जैन एवं अमनदीप सिंह के निर्देशन में रोज़ फेस्टिवल में गए। डॉ ढींगरा ने विद्यार्थियों की इस विजिट का आयोजन करवाने के लिए इको क्लब की डीन डॉ सिंम्की देव के प्रयासों की सराहना की और कहा कि वह भविष्य में भी इसी तरह विद्यार्थियों को अपने पर्यावरण के प्रति जागरुक करते रहे।

About admin

Check Also

इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन ने सहोदय ई-पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में जीता प्रथम पुरस्कार

जालंधर (मक्कड़) :- इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन के विद्यार्थियों ने पोदार इंटरनेशनल स्कूल …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *