‘होशियार सिंह’ फिल्म के कलाकार पहुंचे एचएमवी

जालंधर (अरोड़ा) :- पंजाबी फिल्म ‘होशियार सिंह’ के मुख्य कलाकारों सतिंदर सरताज और सिम्मी चाहल ने हंस राज महिला महाविद्यालय में अपनी आने वाली फिल्म की प्रमोशन की। प्रसिद्ध गायक सरताज ने अपने कई मशहूर गीत सुनाए। फिल्म की नायिका सिम्मी चाहल ने प्रिंसिपल प्रो. डॉ. अजय सरीन, स्टाफ और छात्रों को ‘होशियार सिंह’ देखने के लिए आमंत्रित किया। डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप ने पंजाबी संगीत और फिल्म उद्योग में सरताज के योगदान की सराहना की।

छात्रों ने सरताज की परफारमेंस का बहुत आनंद लिया और आगामी फिल्म ‘होशियार सिंह’ के लिए अपना समर्थन देने का आश्वासन दिया। अभिनेता प्रकाश गादू और सीमा कौशल भी टीम के साथ थे। टीम मैनेजर और मीडिया सलाहकार भी वहां मौजूद थे। एचएमवी की परंपरा के अनुसार, डीन यूथ वैलफेयर डॉ. नवरूप ने फिल्म की टीम को फुलकारी भेंट की। मंच का संचालन कुलजीत कौर ने किया। इस अवसर पर टीचिंग व नॉन-टीचिंग स्टाफ सदस्य भी उपस्थित थे।

Check Also

एपीजे एजुकेशन जालंधर द्वारा योगेश्वर कृष्ण लीलाओं को समर्पित नृत्य- नाटिका ‘कृष्णम’ का चंडीगढ़ के टैगोर थिएटर में भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- एपीजे एजुकेशन जालंधर समय-समय पर सांस्कृतिक गतिविधियों का आयोजन करते हुए ललित …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *