Thursday , 27 November 2025

सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट में भोजन शिष्टाचार पर कार्यशाला का आयोजन

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर इंस्टिट्यूट ऑफ होटल मैनेजमेंट एंड कैटरिंग टेक्नोलॉजी, जालंधर में भोजन शिष्टाचार पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया जिसमें विद्यार्थियों को भोजन के शिष्टाचार और उसके महत्व के बारे में बताया गया। इस कार्यशाला का आयोजन फ़ूड एन्ड बेवरेज सर्विस लेक्चरार मनगत सिंह के नेतृत्व में किया गया। कॉलेज प्रिंसिपल कीर्ति शर्मा ने बच्चों का मार्गदर्शन करते हुए उन्हें बताया कि पेशेवर दुनिया में भोजन शिष्टाचार करियर की उन्नति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। खाने पीने का अच्छा शिष्टाचार व्यक्तिगत संबंधों को भी मज़बूत बनाता है। उचित शिष्टाचार एक दूसरे के प्रति सम्मान और विचार की भावना को भी बढ़ावा देता है जिससे अंततः व्यक्तियों के बीच का बंधन मज़बूत होता है। ग्रुप वाईस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने कॉलेज की इस पहल की सराहना कि और कहा कि भोजन शिष्टाचार हमारे सामाजिक संबंधों, व्यक्तिगत संबंधों और पेशेवर जीवन में महत्वपूर्ण भुमिका निभाता है एवं वह हमारी परवरिश, शिक्षा और सांस्कृतिक जागरूकता को दर्शाता है इसलिए ये समझना महत्वपूर्ण है कि कैसे खाना पीना और यहाँ तक की मेज़ पर कैसे बैठना चाहिए।

Check Also

पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर ने श्री गुरु तेग बहादुर जी की 350वीं शहादत वर्षगांठ को समर्पित कई गतिविधिया आयोजित कीं

जालंधर (तरुण) :- गुरु नानक देव यूनिवर्सिटी, अमृतसर और हायर एजुकेशन डिपार्टमेंट की गाइडलाइंस के …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *