सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के एन.सी.सी कैडेट्स ने ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया

जालंधर (अजय छाबड़ा) :- सेंट सोल्जर लॉ कॉलेज के एन.सी.सी कैडेट्स ने ‘ए’ ग्रेड के साथ ‘सी’ सर्टिफिकेट प्राप्त कर ग्रुप का नाम रोशन किया। कैडेट्स की इस उपलब्धि पर कॉलेज डायरेक्टर प्रो. एस.सी शर्मा ने कहा कि यह केवल कैडेट्स और ए.एन.ओ श्रीमती नेहा छीना की कड़ी मेहनत से ही संभव हो पाया है। कैडेट एस.यू.ओ अमीषा, यू.ओ अंजलि, कैडेट खुशबू, कैडेट वंदना रानी, कैडेट जसप्रीत कौर, कैडेट उमा सैनी, कैडेट प्रभजोत कौर, कैडेट कनिका ठाकुर, कैडेट शानदीप कौर, कैडेट हरमन प्रीत, कैडेट सुनैना शर्मा ने ‘ए’ ग्रेड के साथ सी सर्टिफिकेट प्राप्त किया। कॉलेज डायरेक्टर ने बताया कि सभी कैडेट्स में से एस.यू.ओ. अमीषा ने प्री आर.डी.सी-2, आर्मी अटैचमेंट कैंप में भाग लिया और 3500 रुपये के सर्वश्रेष्ठ कैडेट पुरस्कार (2023-2024) के रूप में चुनी गईं। कैडेट्स की इस उपलब्धि पर ग्रुप चेयरमैन अनिल चोपड़ा और वाइस चेयरपर्सन संगीता चोपड़ा ने सभी को पुरस्कृत किया और भविष्य में कड़ी मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।

Check Also

भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा “सावन मनभावन एवं परिवार मिलन समारोह” का भव्य आयोजन

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत विकास परिषद मुख्य शाखा, जालंधर द्वारा आयोजित “सावन मनभावन एवं परिवार …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *