दर्शन अकादमी, जालंधर में “ब्लेसिंगसेरेमनी” का आयोजन

जालंधर (कुलविन्दर) :- दर्शन अकादमी, जालंधर में बोर्ड परीक्षा के विद्यार्थियों के लिए आशीर्वाद समारोह (“ब्लेसिंगसेरेमनी”) का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों का मनोबल बढ़ाना और उन्हें सकारात्मक प्रेरणा प्रदान करना था, जिससे वे आत्मविश्वास के साथ अपनी परीक्षाओं का सामना कर सकें। कार्यक्रम की शुरुआत प्रधानाचार्य महोदय के स्वागत भाषण से हुई।

इसके बाद वीडियो सत्संग एवं शबद गायनका आयोजन किया गया, जिससे पूरे वातावरण में आध्यात्मिकता और शांति का संचार हुआ। कार्यक्रम मेंमुख्य अतिथि सीमा विजने विद्यार्थियों को प्रेरक विचारों से संबोधित किया। उन्होंने छात्रों की कड़ी मेहनत की सराहना की और उन्हें यह भरोसा दिलाया कि उनकी लगन और आत्मविश्वास ही सफलता की कुंजी है। समारोह का समापन धन्यवाद ज्ञापन औ रप्रसाद वितरण के साथ हुआ। इस शुभ अवसर ने सभी विद्यार्थियों को सकारात्मक ऊर्जा और आत्मबल प्रदान किया।

Check Also

एलायंस क्लब जालंधर एवं PIMS हॉस्पिटल के सहयोग से चुगिट्टी में निःशुल्क मेडिकल जांच शिविर आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- एलायंस क्लब जालंधर एवं PiMS हॉस्पिटल, जालंधर के सहयोग से आज सरकारी …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *