25 जनवरी को मनाया जाएगा राष्ट्रीय वोटर दिवस

हंसराज महिला महाविद्यालय में जिला स्तरीय समारोह, डिप्टी कमिश्नर होंगे मुख्य अतिथि

जालंधर (अरोड़ा) :- भारत निर्वाचन आयोग के निर्देशानुसार प्रत्येक वर्ष की तरह इस बार भी 25 जनवरी को जिला स्तर और पोलिंग बूथ स्तर पर राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया जा रहा है। इस अवसर पर जिला स्तरीय समारोह का आयोजन स्थानीय हंसराज महिला महाविद्यालय में किया जा रहा है, जिसमें डिप्टी कमिश्नर -कम- जिला निर्वाचन पदाधिकारी डा. हिमांशु अग्रवाल मुख्य अतिथि होंगे। चुनाव तहसीलदार सुखवेद सिंह ने बताया कि समारोह के दौरान मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण-2025 के दौरान उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले ई.आर.ओ./ए.ई.आर.ओ, बी.एल.ओ, सुपरवाइजर और अन्य अधिकारियों को सम्मानित किया जाएगा और जो विशेष सरसरी सुधार-2025 के दौरान पंजीकृत ट्रांसजेंडर/प्रवासी को वोटर कार्ड वितरित किए जाएंगे इसके अलावा राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर नये पंजीकृत मतदाताओं को सम्मानित करने के साथ-साथ सभी उपस्थित मतदाताओं को मतदाता शपथ भी दिलाई जाएगी। इस समारोह के दौरान जिले में राष्ट्रीय मतदाता दिवस से संबंधित छात्र-छात्राओं के बीच आयोजित रंगोली/भाषण/डिबेट प्रतियोगिता के विजेताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।

About admin

Check Also

नशे के कारण बुझ चुके घरों के चिरागों की याद में एक दीपक अवश्य जलाएं: अशोक सरीन हिक्की

भाजपा जिला अध्यक्ष ने दीपावली एवं बंदी छोड़ दिवस की पंजाबवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *