Breaking News

के.एम.वी. में छात्राओं के लिए शानदार जिम एवं हेल्थ क्लब की सुविधा उपलब्ध

जालंधर (मोहित अरोड़ा) :- भारत की विरासत एवं ऑटोनॉमस संस्था, कन्या महा विद्यालय, जालंधर शिक्षा के साथ-साथ छात्राओं के सर्वपक्षीय विकास के लिए प्रत्येक महत्वपूर्ण तथा ज़रूरी सुविधा प्रदान करने के लिए प्रयत्नशील रहता है। छात्राओं तथा प्राध्यापकों की सेहतयाबी और तंदुरुस्ती के महत्व को ध्यान में रखते हुए अपग्रेडेड हाई टेक एक्सरसाइज़ उपकरणों के साथ लेस जिम की सुविधा प्रदान की जाती है. छात्राओं की शारीरिक तंदुरुस्ती के मद्देनजर विद्यालय के स्टेट-ऑफ-दी-आर्ट हेल्थ क्लब में मल्टी जिम मैग्नेटिक बाइक, मोटराइज्ड ट्रेडमिल, जोगर, ट्विस्टर, वाइब्रेटर, मसाजर आदि की सुविधा उपलब्ध है. छात्राओं को उनकी सेहतयाबी के प्रति मार्गदर्शन प्रदान करवाने के मकसद के साथ जहां ट्रेनर की सुविधा का प्रबंध किया जाता है वही साथ ही संतुलित आहार और दिन भर की उचित समय सारणी के बारे में भी उनको समझाया जाता है। विभिन्न सुविधाओं के साथ लैस जिम की सहूलियत के अलावा के.एम.वी. द्वारा छात्राओं की खेलों के प्रति प्रतिभा को निखारने एवं उन्हें एक अलग पहचान दिलवाने के मकसद के साथ विभिन्न महत्वपूर्ण यत्न किए जाते हैं और बैडमिंटन, वॉलीबॉल, खो-खो, हैंडबॉल, रनिंग, इंडोर गेम्स आदि में छात्राओं द्वारा शानदार राष्ट्रीय एवं अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर प्रदर्शन इस बात की गवाही देते हैं। विद्यालय प्रिंसिपल प्रो. अतिमा शर्मा द्विवेदी ने कहा कि युवा पीढ़ी विशेष तौर पर लड़कियों एवं महिलाओं को सशक्त करने के लिए प्रतिबद्ध संस्था कन्या महाविद्यालय द्वारा सदा छात्राओं की शारीरिक तंदुरुस्ती को ध्यान में रखा जाता है ताकि उनके बौद्धिक विकास को एक मजबूत आधार मिल सके।

About admin

Check Also

ब्लॉक अजनाला, अमृतसर में ‘डाक चौपाल’ का आयोजन

अजनाला (अरोड़ा) :- डाक विभाग द्वारा आज अजनाला, अमृतसर में स्थित उप डाकघर अजनाला में …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *