Wednesday , 17 September 2025

पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 02 में 62 वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन किया गया

जालंधर (अरोड़ा) :- पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय क्र 02 में 62 वें स्थापना दिवस का भव्य आयोजन प्राचार्य रविंदर कुमार के निर्देशन में किया गया। कार्यक्रम की मुख्य अतिथि डॉo जसवंत मिन्हास व जेo डीo गुरू (दोनों पूर्व प्राचार्य के o वि o संगठन) रहे। प्राचार्य रविंदर कुमार ने सबका स्वागत करके केन्द्रीय विद्यालय संगठन की भूमिका को समाज में परिवर्तनकारी माना। इसके साथ सबको अपनी अपनी भूमिका निभाने की अपील की। मुख्य अतिथि डॉo जसवंत मिन्हास ने केo वि o संगठन की स्थापना 1963 को याद करते हुए केo वि o की समाज में महती भूमिका से परिचित कराया।

जेo डीo गुरू ने के o वि o की स्थापना को एक क्रांतिकारी विचार बताते हुए, 1256 केo वि o को गौरव और उदीयमान भारत के विकास में सहयात्री बताया।इस अवसर पर के o वि o 2 के सेवानिवृत्त शिक्षकों, कर्मचारियों और पुरातन विद्यार्थियों ने भी प्रतिभाग किया। पुरातन परिषद की ओर से डॉo हरिश्चंद्र (डिप्टी डायरेक्टर नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ बायोलॉजी) ने अपने अनुभव साझा करते हुए विद्यार्थियों को मेहनत करके अपना भविष्य बनाने की अपील की। विद्यार्थियों ने स्वागत गीत, गिद्दा, भांगड़ा, कत्थक, जुंबा और एक्शन गीत की सुंदर प्रस्तुति करके केo वि o के गौरव को प्रदर्शित किया। उपप्राचार्य उग्रमोहन यादव ने प्रतिभाग करने के लिए सबका आभार व्यक्त किया।

Check Also

एचएमवी की छात्रा ने यूनिवर्सिटी परीक्षा में बाजी मारी

जालंधर (अरोड़ा) :- हंस राज महिला महाविद्यालय, जालंधर की एमएससी फिजिक्स सेमेस्टर 2 की छात्रा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *