एच.एम.वी ने आगरा, मथुरा, वृन्दावन का ट्रिप किया आयोजित

जालंधर (अरोड़ा) :- हंसराज महिला महाविद्यालय की छात्राओं के लिए आगरा, मथुरा, वृन्दावन का ट्रिप आयोजित किया गया। यह ट्रिप 5 दिन का था। इस ट्रिप में 29 छात्राएं शामिल थी। छात्राओं ने आगरा में ताजमहल, आगरा का किला, मथुरा-वृन्दावन में बांके बिहारी मंदिर, बरसाना, गोकुल, रमन रेति, राधा वल्लभ, निधि वन, प्रेम मंदिर व इस्कॉन मंदिर का दौरा किया। छात्राओं ने इस ट्रिप में ऐतिहासिक के साथ-साथ आध्यात्मिक अनुभव भी हासिल किए। इस ट्रिप के आयोजन के लिए छात्राओं ने प्राचार्या प्रो. डॉ. अजय सरीन का धन्यवाद किया। ट्रिप पर डॉ. सीमा खन्ना व संगीता भंडारी भी छात्राओं के साथ थे।

Check Also

केएमवी की छात्राओं ने विश्व पृथ्वी दिवस पर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

छात्राओं ने पर्यावरण के प्रति जागरूकता फैलाने के लिए विभिन्न गतिविधियों में बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा …

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *